• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार

Bigg Boss 20 housemates clash during the captaincy task, with these four contestants facing nomination. - Television News in Hindi

मुंबई । लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस -20' के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा। वहीं, शो में इस हफ्ते एविक्शन के लिए पहले नॉमिनेशन भी हुए, जिसमें कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान का नाम शामिल है। कैप्टेंसी की इस रेस में कुशाल तंवर गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए। इन तीनों को खिताब के लिए मुकाबला करने से पहले एक खास 'वरदान' दिया गया। तीनों को 2एक्स रूम में ले जाया गया। 2 वाले दरवाजे का मतलब एक्स्ट्रा लाइफलाइन मिलना जबकि एक्स वाले दरवाजे का मतलव था किसी कंटेस्टेंट की एक लाइफलाइन छीन लेना। चूंकि हर घरवाले के पास दो लाइफलाइन हैं, इसलिए आखिर में कंटेस्टेंट्स को एक्स वाला ऑप्शन ही चुनना पड़ा। हालांकि, आसिफ ने अरिश्फा की लाइफलाइन लेने का फैसला किया, गुल्लू ने उदिति की लाइफलाइन ली जबकि यंग ने कनिका की।
2एक्स रूम के इस ट्विस्ट के ठीक बाद नॉमिनेशन हुए, जिसमें घरवालों ने लव प्रीत गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया।
एपिसोड में अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जोरदार लड़ाई भी देखने को मिली। अरिश्फा खान को 'बच्ची' कहे जाने पर गुस्सा आ गया, जिसका पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चे जैसा ट्रीट नहीं किया जाना चाहिए, वह भी एक एडल्ट हैं।
आम्रपाली के पीछे न हटने पर लड़ाई और तेज हो गई। माही विज भी इस लड़ाई में कूद पड़ीं और उन्होंने अरिश्फा खान से घरवालों को दोगला कहने पर सवाल किया। हालांकि, बाद में अरिश्फा खान को आम्रपाली से माफी मांगते हुए देखा गया था।
बिग बॉस भारत में बिग बॉस फ्रेंचाइजी का एक भारतीय हिंदी भाषा का रियलिटी टेलीविजन शो है, जो कलर्स टीवी पर आता है। इस बार शो की थीम 'तथास्तु' रखी गई है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को गेम में आगे टिके रहने के लिए दो लाइफलाइन (मौके) मिलेंगी।
इस सीजन के घर को वर्षा जैन ने डिजाइन किया है जिसकी थीम 'सिविलाइजेशन' और फैंटेसी वर्ल्ड जैसी है। इस सीजन में लगभग 16 से 17 जाने-माने चेहरे और हस्तियां घर के अंदर गए हैं, जिनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, कनिका मान, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू) और काजी तौकीर जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bigg Boss 20 housemates clash during the captaincy task, with these four contestants facing nomination.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bigg boss 20, bigg boss season 20, bigg boss 20 news, bigg boss 20 latest update, bigg boss 20 captaincy task, bigg boss 20 captaincy task fight, bigg boss 20 nomination, bigg boss 20 nominated contestants, kanika mann, kanika mann bigg boss 20, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved