• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'बिग बॉस 20' में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- 'मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी'

Bigg Boss 20: Arishfa anger meets Reeti Tiwari tears; If anyone goes against me, I will fight back,she declares. - Television News in Hindi

मुंबई । 'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों रिश्तों के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी भी खुलकर सामने आ रही है। लेटेस्ट एपिसोड में जहां अरिश्फा खान अपनी को-हाउसमेट आम्रपाली दुबे के साथ चल रहे मतभेदों पर खुलकर बात करती दिखी, वहीं 'वीकेंड का वार' में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी अपने स्टारकिड होने के दबाव को लेकर इमोशनल हो गईं। आने वाले एपिसोड में अरिश्फा खान आम्रपाली दुबे को लेकर अपने मन की बात खुलकर रखेंगी। वह कहती है, ''आम्रपाली ने सारी हदें पार कर दी हैं और अब अगर वह माफी भी मांगती है, तो भी मैं उनसे बात नहीं करूंगी।'' अरिश्फा ने कहा, ''मैं किसी से दुश्मनी पालकर रखने में यकीन नहीं करतीं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई मेरे खिलाफ जाए या मेरी बेइज्जती करे। मैं फाइट बैक जरूर करूंगी। मेरे लिए सामने कौन खड़ा है, इससे फर्क नहीं पड़ता।''
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' में किसी भी कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन नहीं हुआ। इस हफ्ते कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान नॉमिनेटेड थे। हालांकि उदिति को दूसरे कंटेस्टेंट्स के मुकाबले काफी कम वोट मिले, जिसके चलते उन्होंने अपनी एक लाइफ खो दी।
वहीं 'वीकेंड का वार' में रीति तिवारी ने बताया कि एक मशहूर पिता की बेटी होने का दबाव उनकी जिंदगी पर कितना भारी रहा है। उन्होंने कहा, ''बचपन से ही मेरे ऊपर अपने व्यवहार को लेकर लगातार सोचने और खुद को कंट्रोल करने की आदत डाल दी गई थी, क्योंकि मैं मनोज तिवारी की बेटी थीं।''
रीति ने कहा, ''मुझे बचपन से बताया जाता था कि कैसे व्यवहार करना है, कैसे हंसना है, किस तरह बात करनी है और लोगों के सामने क्या कहना है। मुझे हमेशा डर रहता था कि कहीं मेरे किसी काम से परिवार का नाम खराब न हो जाए। यही डर धीरे-धीरे इतना गहरा हो गया कि मुझे लगा जैसे मैं अपनी असली पहचान से दूर होती जा रही हूं। मैं खुद को बहुत ज्यादा रोकने लगी थीं और अपनी जिंदगी को खुलकर जी नहीं पाईं।''
रीति ने कहा, ''जब मैंने अपनी राय रखने की कोशिश की, तो मुझे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से मुझे रेप और जान से मारने तक की धमकियां मिलीं। मेरे लिए यह सिर्फ सोशल मीडिया की बातें नहीं थीं, बल्कि ऐसा दबाव था जिसने मेरे आत्मविश्वास और खुद को खुलकर सामने रखने की क्षमता को प्रभावित किया।''
इस बातचीत के दौरान सलमान खान का भी जिक्र हुआ। रीति ने कहा, ''सलमान खान के सामने मुझे पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि किसी ने मुझे सच में समझा और मेरे अंदर के इंसान को देखा। सलमान ने मुझे अपने पिता की पहचान से अलग अपनी पहचान बनाने की सलाह दी।''
इसी बात पर आसिफ खान ने उन्हें समझाया कि उनके पिता ने अपनी इज्जत खुद कमाई है और अब उन्हें भी अपनी पहचान खुद बनानी चाहिए।
'बिग बॉस 20' 6 सितंबर से शुरू हुआ था। शो को जियोहॉटस्टार और कलर्स पर देखा जा सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bigg Boss 20: Arishfa anger meets Reeti Tiwari tears; If anyone goes against me, I will fight back,she declares.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bigg boss 20, bigg boss, reeti tiwari, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved