• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'बिग बॉस 11' फेम पुनीश शर्मा ने म्यूजिक वीडियो 'हारा नहीं' का पोस्टर किया लॉन्च

Bigg Boss 11 fame Puneesh Sharma launches poster of music video Hara Nahi - Television News in Hindi

मुंबई । दो साल के ब्रेक के बाद, 'बिग बॉस 11' फेम पुनीश शर्मा अपने म्यूजिक वीडियो 'हारा नहीं' के साथ शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। उसी के बारे में बात करते हुए, पुनीश ने कहा, "दो साल बाद स्क्रीन पर वापसी करना एक्साइटमेंट और नर्वस फीलिंग के साथ भरा हुआ है। 'हारा नहीं' मेरा दिल और आत्मा है, वॉल्यूम अप के जरिए यह मेरा खुद का क्रिएशन, मेरी मेहनत है।" "मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मेरे फैंस वही स्नेह महसूस करेंगे जो उन्होंने हमेशा दिखाया है और इस नए चैप्टर को खुली बांहों से स्वीकार करेंगे। 'हारा नहीं' मेरे उस पहलू को उजागर करता है जो अभी तक नहीं खोजा गया है, एक जुनून जो मैंने हर धड़कन में डाला है। नई शुरुआत के साथ आशा है कि यह म्यूजिकल एडवेंचर आप सभी को पसंद आएगा।''
गाने का पोस्टर शुक्रवार को लॉन्च हुआ। पुनीश 2020 में टीवी शो 'मुस्कान' के बाद वापसी कर रहे हैं।
पुनीश के लिए यह पल और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 'हारा नहीं' उनके ही होम प्रोडक्शन, वॉल्यूम अप के तहत निर्मित है। इस गाने में वॉल्यूम अप के सह-मालिक मानस अभिराम का टैलेंट हैं, जो म्यूजिक वीडियो के सिंगर और डायरेक्टर दोनों हैं।
'हारा नहीं' में, पुनीश शर्मा एक मशहूर सेलिब्रिटी की भूमिका निभाते हैं, जिसकी जिंदगी लापरवाही के एक पल के कारण अप्रत्याशित मोड़ ले लेती है। यह इमोशन्स का एक रोलर-कोस्टर है।
बिग बॉस 11 के फिनाले रनरअप पुनीश दिल्ली के एक बिजनेसमैन हैं। मनोरंजन इंडस्ट्री में उनकी यात्रा 2009 में शुरू हुई जब उन्होंने 'सरकार की दुनिया' शो जीता। इस अनुभव ने उन्हें एक्टिंग में कदम रखने के लिए प्रेरित किया और वह कई टीवी शो में दिखाई देने लगे।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bigg Boss 11 fame Puneesh Sharma launches poster of music video Hara Nahi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bigg boss 11, puneesh sharma, mumbai, hara nahi, sarkar ki duniya, manas abhiram, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved