• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाग्यश्री ने पति हिमालय दासानी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Bhagyashree wishes husband Himalaya Dasani a happy birthday in a special way - Television News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री ने पति को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पति संग तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट कर दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "मेरा हमेशा वाला प्यार, जन्मदिन मुबारक हो मेरे पति हिमालय दासानी।" बता दें कि हिमालय और भाग्यश्री की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी, लेकिन घर वालों के विरोध के बाद भाग्यश्री और हिमालय ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।
इसके बाद दोनों अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। इस बीच भाग्यश्री फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातोंरात स्टार बन गईं, तो वहीं हिमालय विदेश पढ़ने के लिए चले गए। बाद में दोनों ने भाग्यश्री के घर अपने रिश्ते की बात की, लेकिन घर वालों के न मानने पर दोनों ने कुछ दोस्त और सलमान खान की मौजूदगी में भागकर शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटा अभिमन्यु दासानी (जो अब बॉलीवुड एक्टर हैं) और बेटी अवंतिका दासानी।
अभिनेत्री भले ही सिल्वर स्क्रीन की दुनिया से थोड़ी अलग हो गई हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी बरकरार रखती हैं। उनकी सादगी फैंस को बहुत भाती है।
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि हिमालय अपनी क्लास के सबसे शरारती बच्चे थे और वह मॉनिटर थीं। ऐसे में दोनों के बीच रोज नोकझोंक होती थी। इस बीच दोनों की तकरार प्यार में बदल गई और परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली।
अभिनेत्री भाग्यश्री पिछली बार फिल्म थलाइवी और राधे श्याम में नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी छोटी सी भूमिका निभाई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhagyashree wishes husband Himalaya Dasani a happy birthday in a special way
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himalaya dasani, bhagyashree, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved