• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शूटिंग के बीच बेटी संग अंजना सिंह ने शेयर की मजेदार केमिस्ट्री

Anjana Singh Shares Adorable Chemistry with Her Daughter During Shoot - Television News in Hindi

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेटी की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़तीं। वह व्यस्त शेड्यूल के बीच भी अपनी बेटी अदिति को हमेशा सबसे पहले प्राथमिकता देती हैं। हाल ही में शूटिंग के दौरान उनकी बेटी अदिति सेट पर आई। इस वीडियो में दोनों मां-बेटी एक-दूसरे के साथ शानदार पल गुजारती दिख रही हैं। अदिति अपनी मां के साथ सेट पर घूम रही थीं और बिल्कुल अनजान-सी मासूम अंदाज में सब कुछ देख रही थीं। अंजना ने इस वीडियो के साथ 'लड़की बड़ी अंजानी है' गाना ऐड किया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "मेरी लक्ष्मी 'सोच बहुत' के सेट पर अदिति। मां की प्यारी लड़की।"
सॉन्ग 'लड़की बड़ी अंजानी है' की बात करें तो इसे साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में फिल्माया गया था। गाने को कुमार सानु और अल्का यागनिक ने अपनी शानदार आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। वहीं, कंपोजर जतीन-ललित हैं।
अंजना सिंह का निजी जीवन काफी चुनौतियों से भरा रहा है। उन्होंने भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की थी, लेकिन कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अंजना ने अकेले ही अपनी बेटी अदिति की परवरिश की जिम्मेदारी उठाई। वे बतौर सिंगल मदर काम और घर दोनों को बेहतरीन तरीके से संभाल रही हैं। शूटिंग के दौरान भी वे बेटी को अकेला नहीं छोड़तीं और कभी-कभी अदिति को सेट पर साथ ले आती हैं। इससे अदिति को मां के साथ काम भी समझ आता है और साथ ही वे अपनी मां को भी समझ पाती हैं।
जल्द ही फिल्म 'कुश्ती' में अंजना और उनकी बेटी नजर आएंगी। इस फिल्म में अदिति ने अंजना के बचपन का किरदार निभाया है। मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anjana Singh Shares Adorable Chemistry with Her Daughter During Shoot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, bhojpuri cinema, actress anjana singh, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved