• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने जताई मां बनने की इच्छा, कहा-इस उम्र में सिर्फ यही दिखता है

Amrapali Dubey expressed her desire to become a mother on Bigg Boss 20, saying, At this age, this is all I see. - Television News in Hindi

मुंबई । भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों 'बिग बॉस-20' में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अभिनेत्री ने मां बनने की इच्छा पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जिंदगी के इस पड़ाव मां बनना ही एक ऐसी चीज है, जिसे वह सबसे ऊपर देखती हैं। आम्रपाली ने अपनी साथी-कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कैसे लोगों की देखभाल करने की उनकी आदत अब उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन गई है। लव गिल से बात करते हुए आम्रपाली कहती हैं, "लोग सोचते हैं कि शो में मैं जैसे रहती हूं और लोगों के साथ व्यवहार करती हूं, वो मेरे गेम का हिस्सा है लेकिन नहीं यार यह मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा है, बल्कि इस समय मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है और कुछ नहीं।" अभिनेत्री का कहना है कि लोगों के प्रति उनकी केयर करने वाला नेचर उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि वह घर के अन्य सदस्यों जैसे 'यंग डीएससी', 'स्काउट ओपी' और खुद लव गिल के प्रति भी एक मां की तरह सुरक्षात्मक महसूस करती हैं, क्योंकि वे उन्हें अपने बच्चों की तरह देखती हैं।
उन्होंने कहा, "मैं दिखावा नहीं कर सकती हूं कि मुझे लोगों की परवाह है। फिर, चाहे वह स्काउट, यंग और तुम कोई भी मेरे साथ होगा मैं उसका ख्याल रखूंगी। ये मेरा असली नेचर बन गया है और मुझे लगता है कि ये मेरी उम्र की वजह से है। मैं सच में अब उम्र के उस पड़ाव पर आ गई हूं, जहां मुझे बच्चे को पालना है।"
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब आम्रपाली ने मां बनने की इच्छा जाहिर की हो, इससे पहले भी शो 'भोजपुरी बवाल' में वह इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने घरवालों के सामने कहा था कि उनकी पहली प्राथमिकता शादी नहीं बल्कि मां बनना है और वह बिना शादी किए या बेटी गोद लेकर मां बनने का सपना देख रही हैं। इस बड़े फैसले को लेकर पहले उनके माता-पिता और निरहुआ (दिनेश लाल यादव) जैसे करीबी लोग हैरान और चिंतित थे लेकिन बाद में परिवार ने उनके इस फैसले का समर्थन किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amrapali Dubey expressed her desire to become a mother on Bigg Boss 20, saying, At this age, this is all I see.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bigg boss 20, bigg boss, amrapali dubey, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved