मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ पर फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के दिनों को याद किया। दोनों ने इस फिल्म में साथ काम किया था और 1994 की इस फिल्म के शीर्षक गीत पर दोनों कलाकारों का डांस देखकर हर कोई हैरान रह गया। अक्षय ने कहा कि उन्हें कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश की बहुत याद आ रही थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अक्षय और सैफ लंबे अर्से बाद पर्दे पर साथ नजर आएं।
डांस के बाद मंच पर अक्षय ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह पसंद आया होगा, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हम (सैफ व अक्षय) सच में आज चिन्नी प्रकाश को काफी याद कर रहे हैं। वह मूल गीत के कोरियोग्राफर थे, जब हमने इसे सालों पहले फिल्माया था और अगर आज वह यहां होते तो यह प्रस्तुति काफी बेहतर होती।’’
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope