• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खालीपन अब बर्दाश्त नहीं होता, 'ब्रूनो' के जाने से टूटीं अभिनेत्री टीना दत्ता

Actress Tina Datta heartbroken over Brunos passing; finds the emptiness unbearable - Television News in Hindi

मुंबई । टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री टीना दत्ता इन दिनों गहरे सदमे में हैं। रविवार को उन्होंने अपने पालतू कुत्ते ब्रूनो की मौत पर अपना दर्द बयां किया। टीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''मेरे प्यारे ब्रूनो को गए हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन मुझे अब भी ऐसा लगता है जैसे सब कुछ एक बुरा सपना हो। 10 जून को न सिर्फ ब्रूनो ने आखिरी सांस ली, बल्कि उस दिन मेरे अंदर का एक हिस्सा भी उसी दिन टूट गया। यह खालीपन अब बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है।'' टीना ने कहा, ''घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां हर समय ब्रूनो की मौजूदगी महसूस होती थी, अब वहां सिर्फ सन्नाटा है। अब न उसकी भौंकने की आवाज सुनाई देती है, न उसका बार-बार ध्यान खींचने वाली डिमांड। कभी-कभी उसकी शरारतें मुझे थका देती थीं, लेकिन आज वही बातें मुझे सबसे ज्यादा याद आ रही हैं। अब घर पहले जैसा घर नहीं लगता।'' टीना ने बताया, ''9 जून की दोपहर यानी ब्रूनो की मौत से सिर्फ एक दिन पहले हमने साथ में कई तस्वीरें ली थीं। उस समय मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह उसके साथ की आखिरी तस्वीरें होंगी। अगर मुझे पता होता कि यह आखिरी दिन है, तो मैं उसे और ज्यादा देर तक अपने पास रखती, उसे और ज्यादा प्यार करती और कभी उसे खुद से दूर नहीं होने देती।''
अभिनेत्री ने बताया, ''अपने आखिरी दिनों में ब्रूनो काफी तकलीफ में था, लेकिन इसके बावजूद उसके चेहरे की मुस्कान कभी नहीं गई। जब भी मैं उसे गले लगाती थीं, तो वह अपना सारा दर्द भूल जाता था। वह मेरी गोद में आते ही चैन की नींद सो जाता था। शायद उसे लगता था कि दुनिया में सबसे सुरक्षित जगह यही हैं।''
टीना ने लिखा, ''मैं एक बार फिर ब्रूनो को गले लगाना, उसकी गर्माहट महसूस करना और उसकी आवाज सुनने के लिए कुछ भी कर सकती हूं। अब घर का हर कोना, हर रोज की आदत और दिन का हर पल मुझे उसकी याद दिलाता है। मैं उम्मीद करती हूं कि जहां भी ब्रूनो होगा, वह अब दर्द से मुक्त होगा और खुशी से दौड़ रहा होगा।''
उन्होंने कहा, ''ब्रूनो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा और उसकी यादें कभी खत्म नहीं होंगी। पिछले साढ़े 12 वर्षों में ब्रूनो परिवार का सबसे खास सदस्य बन गया था।''

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Actress Tina Datta heartbroken over Brunos passing; finds the emptiness unbearable
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress tina datta, tina datta, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved