• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रवि-सरगुन को जोड़ी को अभिषेक कुमार ने दिया 'रिस्क टेकिंग कपल' का टैग

Abhishek Kumar gave the tag of risk taking couple to Ravi-Sargun pair - Television News in Hindi

मुंबई । 'बिग बॉस 17’ में सेकंड रनरअप रहे अभिनेता अभिषेक कुमार जल्द ही एक नए शो 'तू आशिकी है' में नजर आएंगे। इस शो का निर्माण रवि दुबे और सरगुन मेहता की प्रोडक्शन कंपनी ड्रीमियाता ड्रामा के तहत हो रहा है। अभिनेता ने रवि और सरगुन को 'रिस्क टेकिंग कपल' का टैग देते हुए कहा कि यह जोड़ी नए-नए और अलग तरह के काम करने में हिम्मत दिखाती है। अभिषेक ने कहा, ''रवि दुबे और सरगुन मेहता हमेशा से रिस्क लेने वाली जोड़ी रही हैं। सरगुन मैडम की राइटिंग और रवि सर की डायरेक्शन बहुत ही बेहतरीन है। उन्हें पता होता है कि स्क्रीन पर दर्शकों को क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं। दोनों ही बहुत क्रिएटिव हैं। मैंने एक बार रवि सर को बैठकर गुनगुनाते हुए हमारे शो के लिए एक नया म्यूजिक बनाते हुए देखा था, ये देख मैं दंग रह गया।'' उन्होंने कहा, ''यूट्यूब पर नया शो लॉन्च करना और मुझे इसमें कास्ट करना उनके लिए एक बड़ा रिस्क था। लेकिन उन्होंने हिम्मत करके इस रिस्क को उठाया।''
अभिषेक ने आगे कहा कि उन्हें पता होता है कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। वे समझते हैं कि लोगों को क्या पसंद आता है और एक किरदार या कहानी को कैसे बनाया जाए। वह इस काम में बहुत ही स्मार्ट और अच्छे हैं।
यह पहली बार नहीं है कि अभिषेक रवि और सरगुन की प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह उनके लोकप्रिय शो 'उड़ारियां' का हिस्सा रह चुके हैं। इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, ईशा मालविया भी थे।
एक्टर ने कहा कि उनके साथ काम करना घर जैसा एहसास होता है। उन्होंने कहा, ''सेट पर हर कोई जानता है कि मैं कैसे काम करता हूं, मेरी ताकत और कमजोरियां क्या हैं। सेट पर परिवार जैसा माहौल होता है। रवि सर हमेशा कहते हैं कि मैं उनके छोटे भाई जैसा हूं।''
अभिषेक ने आगे कहा, ''रवि और सरगुन दोनों को एक्टिंग का अच्छा अनुभव है, जिसके चलते वे एक्टिंग और कलाकारों की जरूरतें अच्छी तरह समझ पाते हैं।''
उन्होंने आखिर में कहा, ''रवि सर निर्देशन से लेकर एडिटिंग तक हर काम को बहुत अच्छे से जानते हैं। सरगुन मैडम भी हर छोटी-बड़ी बात को समझती हैं और पूरी तरह जुड़ी रहती हैं। दोनों को इस काम की वाकई में पूरी जानकारी है।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhishek Kumar gave the tag of risk taking couple to Ravi-Sargun pair
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abhishek kumar, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved