• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता

A Little Angel Arrives at Abhishek Pathak and Shivaleeka Oberoi Home; Couple Becomes Parents for the First Time - Television News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। इस कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है। पहली बार माता-पिता बनने की खुशी को कपल ने अपने फैंस के साथ साझा किया। जिसके बाद से बधाइयों की झड़ी लग गई। बेटी के जन्म की खुशी को अभिषेक और शिवालिका ने एक साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया। उन्होंने लिखा, ''एक ही पल में हमारी जिंदगी का मतलब बदल गया है और अब हमारा दिल एक नए प्यार से भर गया है। बहुत सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपनी प्यारी बच्ची का स्वागत करते हैं।'' इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''19 अप्रैल 2026... हमारी छोटी देवी 'लक्ष्मी' एक शुभ दिन पर आई है। यह हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत आशीर्वाद है।''
इस खास मौके पर कई सेलिब्रिटीज ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी और प्यार भरे इमोजी साझा किए। वहीं आहना कुमरा ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कपल को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, कई फैंस और फिल्मी सितारों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां भेजी।
बता दें कि इस कपल ने दिसंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट करते हुए उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें से एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए नजर आए थे और शिवालिका ने छोटे-छोटे बेबी सॉक्स हाथ में पकड़े हुए थे।
वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों क्रिसमस ट्री के सामने खड़े थे और एक ऑर्नामेंट पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था कि उनका बच्चा 2026 में आने वाला है।
अभिषेक और शिवालिका की लव स्टोरी की बात करें तो, दोनों की मुलाकात फिल्म 'खुदा हाफिज' के सेट पर हुई थी, जिसमें विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में थे। काम के दौरान दोनों करीब आए और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।
इसके बाद दोनों ने जुलाई 2022 में सगाई की और फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी गोवा में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस खास मौके पर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन भी मौजूद थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Little Angel Arrives at Abhishek Pathak and Shivaleeka Oberoi Home; Couple Becomes Parents for the First Time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bollywood director abhishek pathak, abhishek pathak, actress shivaleeka oberoi, shivaleeka oberoi, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved