• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाली में टॉप आस्ट्रेलियाई डीजे की दुर्घटना में मौत

Top Australian DJ dead in Bali accident - Hollywood News in Hindi

कैनबरा। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में एक विला से गिरी महिला को बचाने के चक्कर में टॉप आस्ट्रेलियाई डीजे एडम स्काई की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

42 वर्षीय डीजे जिनका वास्तविक नाम एडम नीट है, वह शनिवार को महिला को बचाने के प्रयास में कांच के दरवाजे से जोर से टकरा गए थे।

आस्ट्रेलियाई ब्रॉडकांस्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशियाई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि उनके हाथ में गंभीर चोट आई थी। इससे उनका काफी खून बह चुका था।

एडम की महिला मित्र अपने निजी विला की छत से गिर गई थी, जिससे उनकी हड्डियां टूट गईं। उसे बचाने की जल्दबाजी में एडम की मौत हुई।

हालांकि बाली पुलिस उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

इसके अलावा एडम के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी रविवार रात को उनकी मौत की पुष्टि की गई, जिस पर उनके 9 लाख फॉलोअर्स हैं।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Top Australian DJ dead in Bali accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: australian dj, accident, dj adam sky, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved