• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'स्ट्रेंजर थिंग्स' की स्टार गैब्रिएला पिजोलो ने बताई पढ़ाई की प्रेरणा, बोलीं- 'नेटली पोर्टमैन को देखकर चुना साइकोलॉजी'

Stranger Things Star Gabriella Pizzolo Reveals Academic Inspiration: I Chose Psychology After Seeing Natalie Portman - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजिल्स । फिल्म और टीवी की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई को भी अहमियत देते हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री गैब्रिएला पिजोलो भी उन्हीं कलाकारों में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने साइकोलॉजी की पढ़ाई करने का फैसला क्यों लिया और इसके पीछे वह किस मशहूर अभिनेत्री से प्रेरित थी। दरअसल, गैब्रिएला पिजोलो न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित बीचेस ब्रॉडवे प्रीमियर में शामिल हुईं। इस दौरान बातचीत में उन्होंने अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। गैब्रिएला ने बताया, ''मेरे पास साइकोलॉजी और म्यूजिक, दोनों विषयों की डिग्रियां हैं।''
उन्होंने कहा, ''साइकोलॉजी पढ़ने की प्रेरणा मुझे हॉलीवुड स्टार नताली पोर्टमैन से मिली। मुझे याद है कि जब मैं यह सोच रही थी कि मुझे आगे किस विषय में पढ़ाई करनी चाहिए, तब मुझे कहीं से पता चला कि नताली पोर्टमैन ने अभिनय की दुनिया में सफल होने के बावजूद साइकोलॉजी की पढ़ाई की थी। यह बात मुझे काफी अच्छी लगी। मुझे महसूस हुआ कि साइकोलॉजी ऐसा विषय है जो इंसानों के व्यवहार, सोच और रिश्तों को समझने में मदद करता है, और यह एक अभिनेता के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है।''
उन्होंने कहा, ''अभिनय और साइकोलॉजी के बीच एक गहरा संबंध है। एक कलाकार को अलग-अलग किरदार निभाने के लिए लोगों की भावनाओं और सोच को समझना पड़ता है। ऐसे में साइकोलॉजी की पढ़ाई कलाकार को इंसानी व्यवहार को गहराई से समझने में मदद करती है। इस पढ़ाई ने मेरे अभिनय को भी बेहतर बनाया।''
गैब्रिएला ने कहा, ''मैंने पढ़ाई के दौरान अपना अभिनय करियर नहीं छोड़ा। मैं रात में शूटिंग करती थीं और दिन में कॉलेज जाती थीं। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन मैंने दोनों चीजों को साथ लेकर चलने की कोशिश की। मैंने कॉलेज कैंपस में रहकर पढ़ाई की। इससे मुझे छात्रों की तरह जिंदगी जीने और नए अनुभव हासिल करने का मौका मिला।''
उन्होंने कहा, ''कॉलेज का माहौल मेरे लिए बेहद खास रहा। वहां मुझे ऐसे लोगों से मिलने और दोस्ती करने का मौका मिला, जिनसे शायद मैं कभी नहीं मिल पातीं। अलग-अलग सोच और पृष्ठभूमि के लोगों के साथ समय बिताने से मुझे जिंदगी को नए नजरिए से देखने का मौका मिला। अगर मैं सिर्फ एक्टिंग की दुनिया तक सीमित रहतीं, तो शायद मुझे इतने अलग अनुभव नहीं मिल पाते।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stranger Things Star Gabriella Pizzolo Reveals Academic Inspiration: I Chose Psychology After Seeing Natalie Portman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gabriella pizzolo, stranger things star gabriella pizzolo, stranger things, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved