• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोहानसन ने माना, वो आलोचकों पर निशाना साधने में गलत थी

Scarlett Johansson admits being wrong in hitting back at her critics - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड स्टार स्कारलेट जोहानसन ने माना है कि वह कुछ पुराने आलोचकों पर निशाना साधने में गलत साबित हुई, जैसे कि पहले उन्होंने 'घोस्ट इन ए शेल' में की गई अपनी भूमिका का बचाव किया था। द जेंटलवूमन पत्रिका को उन्होंने बताया, "हर किसी की जिंदगी में एक कठिन वक्त आता है, जब वो कुछ चीजों के बारे में गलत होता है और उसके सामने आने के बाद यह शर्मनाक हो सकता है। मैं भी गलत साबित हुई हूं, क्योंकि मैं बड़ी तस्वीर नहीं देख पा रही थी। मैं भी एक इंसान हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं चीजों के बारे में अपनी राय रखती हूं। मैं फिर से सक्रिय हो सकती हूं। मैं अधीर भी हो सकती हूं।"

जोहानसन को फिल्म निमार्ता वुडी एलन की दो फिल्मों में काम करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जिन पर उनकी पूर्व पत्नी मिया फैरो और उनकी बेटी डायलन फैरो ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जोहानसन ने कहा कि उन्होंने अपनी पिछली भूमिकाओं, फिल्मों या कास्टिंग विवादों के बारे में टिप्पणी नहीं करना भी सीख लिया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Scarlett Johansson admits being wrong in hitting back at her critics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scarlett johansson, wrong, hitting, critics, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved