• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आर केल्ली फिर यौन उत्पीडऩ के आरोप से घिरे

R Kelly faces new sexual assault allegations - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी रैपर आर. केल्ली पर यौन उत्पीडऩ का एक नया आरोप लगा है। वकील माइकल एवेनाटी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें केल्ली एक नाबालिग लडक़ी का यौन उत्पीडऩ करते नजर आ रहे हैं। माइकल ने गुरुवार को ट्विटर पर दावा किया कि उन्होंने पुलिस को एक वीडियो सौंपा है, जिसमें ‘इग्निशन’ हिटमेकर को 14 वर्षीय किशोरी के साथ यौन संबंध बनाते हुए देखा जा रहा है।
माइकल कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसे उन्होंने केल्ली के खिलाफ व्हिसलब्लोअर बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मुवक्किल लडक़ी और आर. केल्ली को पहचानता है। उसने वीडियो टेप में उन दोनों की पहचान की। उन्होंने आर. केल्ली के लिए दशकों तक काम किया है और उन्होंने लडक़ी से कई मौकों पर मुलाकात की है।’’
केल्ली को इससे पहले साल 2002 में चाइल्ड पोर्नोग्राफी टेप में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, इस आरोप पर केल्ली के वकील स्टीव ग्रीनबर्ग ने कहा, ‘‘हम केल्ली से जुड़ी किसी भी नई जानकारी से अनजान हैं। हमारा किसी से संपर्क नहीं हुआ है। हमें किसी के द्वारा कोई नई जानकारी नहीं दी गई है और कानून प्रवर्तन अधिकारी द्वारा हमसे संपर्क नहीं किया गया है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-R Kelly faces new sexual assault allegations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: r kelly, sexual assault, आर केल्ली, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved