लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एबीसी श्रंखला 'स्कैंडल' की अभिनेत्री और उनकी दोस्त केरी वॉशिंगटन को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने शनिवार को उनके लिए एक ट्वीट करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो केरी वॉशिंगटन, हमेशा की तरह तुम्हें खूब सारा प्यार।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रियंका हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं। उन्होंने इस फिल्म का सह-निर्माण भी किया। आने वाले समय में वह नेटफ्लिक्स के 'वी कैन बी हीरोज' और 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। इसके अलावा 'मैट्रिक्स' फ्रैंचाइजी की चौथी किश्त में हॉलीवुड अभिनेता कानू रीव्स के विपरीत काम करने के लिए उनसे फिलहाल बातचीत जारी है। इस फिल्म के साथ-साथ वह समानांतर रूप से 'सिटाडेल' में भी काम करेंगी, जो कि एक अमेजॉन सीरीज है। (आईएएनएस)
क्या लिंडसे लोहान ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है?
एम्बर हर्ड ने पूर्व पति जॉनी डेप के खिलाफ केस बंद करने की इच्छा जताई
'स्ट्रेंजर थिंग्स' ने नीलसन के स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड को तोड़ा
Daily Horoscope