• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियंका चोपड़ा शूटिंग के दौरान हुई घायल

Priyanka Chopra injured knee while filming Quantico - Hollywood News in Hindi

न्यूयॉर्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान घायल हो गई। प्रियंका के घुटने में चोट आई है। प्रियंका ने शुक्रवार को अमेरिकी शो के बारे में अपने प्रशंसकों से कुछ बातें साझा की। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘शूटिंग के दौरान मेरे घुटने में चोट आई है। मेरे साथ सेट पर एक फिजियोलॉजिस्ट है और मेरे घुटने की चोट अगले तीन सप्ताह में ठीक हो जाएगी। एलेक्स वापस क्वांटिको में आ गई है।’’
प्रियंका (35) ने कहा कि इटली में शूटिंग के दौरान वह और उनके क्रू के सदस्यों ने ज्यादा ही टस्कन वाइन पी ली।
उन्होंने कहा, ‘‘इटली में शूटिंग के दौरान मैं मुख्य कलाकारों में एकमात्र अभिनेत्री थी, इसलिए मैं क्रू के साथ रात में बाहर गई। जहां हमने टस्कन वाइन ज्यादा मात्रा में पी।’’
जोशुआ सफ्रान ‘क्वांटिको’ के निर्माता हैं। इसमें प्रियंका ने एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है। पैरिश को एफबीआई में हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Chopra injured knee while filming Quantico
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka chopra, quantico, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved