• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओपरा विनफ्रे ने बचपन के यौन शोषण पर तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे दर्द को बनाया अपनी ताकत

Oprah Winfrey Breaks Silence on Childhood Sexual Abuse; Shares How She Turned Pain into Strength - Hollywood News in Hindi

मुंबई । दुनिया की मशहूर टीवी हस्तियों में शामिल ओपरा विनफ्रे ने अपनी जिंदगी के उस हिस्से के बारे में खुलकर बात की है, जिसके बारे में बात करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। ओपरा ने बताया कि महज नौ साल की उम्र से उनका यौन शोषण किया गया था। इस दर्दनाक अनुभव का असर लंबे समय तक उनकी सोच और जिंदगी पर रहा। उन्होंने बताया कि किताबें पढ़ने, रिसर्च करने और कई लोगों से बात करने के बाद भी उनके मन में कहीं न कहीं यह सवाल बना रहा कि क्या बचपन में उनके साथ हुई घटना के लिए वह खुद जिम्मेदार थीं। ओपरा ने यह बात जे. शेट्टी के पॉडकास्ट के दौरान कही। इस बातचीत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें वह अपने बचपन के अनुभव और उसके लंबे समय तक रहे असर के बारे में बात करती नजर आईं। ओपरा ने कहा कि उन्होंने ऐसे कई लोगों के इंटरव्यू भी किए, जो उन्हें बताते थे कि यौन शोषण का शिकार होना पीड़ित की गलती नहीं है। इसके बावजूद वह खुद को ही इसके लिए जिम्मेदार मानती थी।
ओपरा ने कहा, '''नौ साल की उम्र से मेरा यौन शोषण किया गया। मैंने सारी किताबें पढ़ीं, रिसर्च की और कई लोगों का इंटरव्यू किया, जो कहते थे कि इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। फिर भी मेरे अंदर का एक हिस्सा ऐसा था, जिसे लगता था कि मेरी नौ साल की उम्र वाली खुद अभी भी इसके लिए जिम्मेदार है।''
पॉडकास्ट के दौरान होस्ट जे. शेट्टी ने ओपरा से पूछा कि उन्होंने जिंदगी में मुश्किल दौर और उस मुश्किल को अपनी ताकत में बदलने के बीच क्या अंतर सीखा। इस पर ओपरा ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी समझ यह रही कि इंसान के साथ जिंदगी में सबसे बुरी घटना घट जाने के बाद भी वह घटना उसकी पूरी पहचान नहीं बन जाती।
ओपरा विनफ्रे को उनके मशहूर टॉक शो 'द ओपरा विनफ्रे शो' के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता है। उन्हें 'क्वीन ऑफ ऑल मीडिया' भी कहा जाता है। उन्होंने टेलीविजन और मीडिया की दुनिया में लंबा सफर तय किया है और कई बड़े सम्मान हासिल किए हैं। उन्हें 19 डेटाइम एमी अवॉर्ड, तीन प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड और एक टोनी अवॉर्ड मिल चुका है। साल 1994 में उन्हें नेशनल विमेंस हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Oprah Winfrey Breaks Silence on Childhood Sexual Abuse; Shares How She Turned Pain into Strength
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: childhood sexual abuse, oprah winfrey, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved