लॉस एंजेलिस अभिनेत्री नोमी रेपेस ने 'द सीक्रेट्स वी कीप' फिल्माने से पहले रोमानिया में बिताए अपने कुछ महीनों के बारे में खुलासा किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नोमी 'द सीक्रेट वी कीप' के साथ वापस आ गई हैं। यह एक साइको थ्रिलर है।
आगामी थ्रिलर में वह माजा के रूप में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग से पहले रेपेस ने छह महीने रोमानिया में बिताए।
रेपेस ने कहा, "मैं संस्कृति और लोगों की आत्मीयता की भावना ग्रहण करने में सक्षम थी। वे बहुत गौरवांवित और बहुत जोशीले हैं। युवल और मैंने कई क्रिएटिव सेशन में भाग लिए थे, जिन्होंने चरित्र को जीवंत करने में मदद की और यह महत्वपूर्ण था।"
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "यह फिल्म बहुत ही सरल, समय के अनुरूप कहानी पर आधारित है, जहां महिलाओं को रमणीय और सेक्सी और स्त्री होना आवश्यक बताया गया है। और माजा में वे चीजें हैं, लेकिन वह एक ऐसी महिला भी है, जो अपने आकार के एक व्यक्ति का दो बार अपहरण कर लेती है और चीज ही उसे बाकी लोगों से अलग बनाता है।"
फिल्म द सीक्रेट वी कीप 18 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
-आईएएनएस
वीडियो गेम में दुनिया को बदलने की ताकत : इदरीस एल्बा
'बार्बी' के सीक्वल में एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी की वापसी की उम्मीद बेहद कम
'अपलोड सीजन 3' का ट्रेलर जारी, वास्तविक जीवन जीने की कोशिश करता दिखा एआई जनरेट नाथन
Daily Horoscope