• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिटाडेल का नया ट्रेलर जारी, प्रभावी नजर आई प्रियंका चोपड़ा

कुछ समय पूर्व हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री रही प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक बयान में बॉलीवुड को लेकर कहा था कि उन्हें वहाँ पर काम नहीं मिल रहा था। कुछ लोगों ने उन्हें प्रतिबंधित करने के साथ ही अन्य लोगों पर दबाव डलवाकर प्रतिबंधित कर दिया था, जिसके चलते उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। अपने इन खुलासों के कारण प्रियंका चोपड़ा खासी चर्चाओं में हैं। अभी उनकी चर्चाएँ समाप्त भी नहीं हुई थी कि अब वे अपनी स्पाइ एक्शन वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर खबरों में हैं।

इन चर्चाओं के बीच अब सिटाडेल का नया ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें कहानी की कुछ और परतें खोलने की कोशिश की गयी है। सिटाडेल 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। अमेजन स्टूडियोज और रुसो ब्रदर्स के एजीबीओ रचित सिटाडेल को एंथोनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट और स्कॉट नेम्स ने प्रोड्यूस किया है। रूसो ब्रदर्स मार्वल स्टूडियो की एवेंजर्स फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सिटाडेल प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड सीरीज है, जिसमें वो स्पाइ बनी हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको में जासूस के रूप में दर्शकों के सामने आ चुकी हैं।

सिटाडेल वर्तमान और अतीत में सफर करती है। आठ साल पहले यह एक इंडिपेंडेंट ग्लोबल स्पाइ एजेंसी थी, जिसे लोगों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था, मगर एजेंसी को विलेन मांटीकोर के लोगों ने खत्म कर दिया। यह एक पावरफुल सिंडिकेट है। सिटाडेल के खत्म होने के साथ, एलीट एजेंट मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) और नादिया सिंह (प्रियंका चोपड़ा जोनस) की यादें भी मिटा दी गयीं, क्योंकि वे बच जाते हैं। हालांकि, वे तब से छिपे हुए हैं और नई पहचान के साथ नया जीवन शुरू करते हैं, जो अपने अतीत से अनजान हैं। फिर अचानक मेसन को उसके पुराने सिटाडेल सहयोगी बर्नार्ड ऑरलिक (स्टेनली टुकी) द्वारा ट्रैक किया जाता है, जिसे मांटीकोर को एक नया वल्र्ड ऑर्डर स्थापित करने से रोकने के लिए उसकी मदद की सख्त जरूरत है। मेसन अपनी पुरानी साथी नादिया की तलाश करता है और दो जासूस एक मिशन पर निकल पड़ते हैं।

सिटाडेल एक हाइ ओक्टेन एक्शन वाली स्पाइ सीरीज है, जिसमें प्रियंका खुद स्पाइ के रोल में हैं। उनके साथ रिचर्ड मैडन लीड रोल में हैं। स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी प्रमुख किरदारों में हैं। इनके कैरेक्टर लुक्स भी जारी किये गये हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New trailer of Citadel released, Priyanka Chopra looks impressive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new trailer of citadel released, priyanka chopra looks impressive, russo brothers, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved