• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बार्सिलोना में प्रशंसक ने माईली को जबरन किस करने की कोशिश की

बार्सिलोना। अमेरिकी गायिका माईली सायरस को एक प्रशंसक ने पकडक़र जबरन किस करने की कोशिश की। यह वाकया उस समय हुआ जब वह यहां होटल से रवाना हो रही थीं। ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एक वीडियो में सायरस और उनके पति लियाम हेम्सवर्थ को रविवार को यहां होटल से रवाना होते देखा जा सकता है, तभी प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। 26 वर्षीय गायिका अपने 29 वर्षीय पति के साथ भीड़ के बीच से निकल रही थी, तभी एक शख्स ने बालों से उन्हें पकड़ते हुए अपनी ओर खींचकर उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की।
वीडियो में वह शख्स महज सेकंड भर के लिए नजर आ रहा है। माईली ने उसके किस करने से पहले उसे हटा दिया और सुरक्षाकर्मियोंने उन्हें अलग किया।
सायरस प्रिमावेरा साउंड फेस्टिवल में प्रस्तुति देने के सिलसिले में बार्सिलोना में थीं। सोशल मीडिया पर न तो गायिका और न उनके पति ने घटना के संबंध में कोई टिप्पणी की है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Miley Cyrus groped by fan in Barcelona
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: miley cyrus, barcelona, माईली सायरस, groped, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved