• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माइकल डगलस ने पत्नी कैथरीन जीटा-जोन्स को जन्मदिन पर कहा- पहली नजर में ही हो गया था प्यार

Michael Douglas tells wife Catherine Zeta-Jones on her birthday: It was love at first sight - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजिलिस । हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री कैथरीन जीटा-जोन्स के साथ साझा जन्मदिन के मौके पर उनके लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि फिल्मी पर्दे पर उन्हें पहली बार किसी से प्यार तब हुआ, जब उन्होंने कैथरीन को देखा। माइकल डगलस ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर कैथरीन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में अपनी आने वाली संस्मरण पुस्तक 'वन हेलुवा राइड' का एक अंश भी लिखा। उन्होंने लिखा, “फिल्मी पर्दे पर मुझे कभी किसी से प्यार नहीं हुआ था, जब तक मैंने कैथरीन को नहीं देखा। वह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं थीं, बल्कि उनमें एक ऐसा जादू था जो सुंदरता से कहीं बढ़कर था।”
माइकल ने आगे कहा, “मुझे उतना यकीन पहले कभी किसी बात पर नहीं हुआ था, जितना इस बात पर था कि वही मेरी जीवनसाथी हैं। जिंदगी में ऐसा पल शायद सिर्फ एक बार आता है, जब आपको बिना किसी शक के महसूस होता है कि आप किसी खास इंसान के साथ रहने के लिए बने हैं। जन्मदिन मुबारक हो, कैथरीन। मैं तुम्हें हमेशा और हमेशा प्यार करता रहूंगा।”
कैथरीन जीटा-जोन्स ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “धन्यवाद डार्लिंग। तुम्हें भी जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरे प्यार।”
माइकल डगलस और कैथरीन जीटा-जोन्स ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं—डिलन (24) और कैरीज़ (21)। उनकी पहली मुलाकात अगस्त 1998 में फ्रांस के डोविल अमेरिकन फिल्म फेस्टिवल में हुई थी, जहां अभिनेता डैनी डेविटो ने दोनों का परिचय कराया था।
दोनों ने 31 दिसंबर 1999 को सगाई की और 18 नवंबर 2000 को न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में शादी की। माइकल डगलस की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी डायंड्रा लुकर से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा कैमरून डगलस है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Michael Douglas tells wife Catherine Zeta-Jones on her birthday: It was love at first sight
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: michael douglas, catherine zeta-jones, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved