• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

जेम्स बॉन्ड की असफलता से हिला मार्वल, बदली 5 फिल्मों की प्रदर्शन तिथि

कोविड-19 के चलते विश्व सिनेमा परेशान है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को असफलता मिल रही है। हॉलीवुड फिल्मों को भी वो सफलता नहीं मिल पा रही है जो उनको मिला करती थी। इसका ताजा उदाहरण जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म नो टाइम टू डाइ है, जिसे विश्व स्तर पर कमोबेश असफलता का सामना करना पड़ा है। भारत हॉलीवुड के लिए बड़ा बाजार है। यहाँ की सफलता हॉलीवुड फिल्म के विश्व स्तर प्रदर्शन को प्रभावित करती है। जेम्स बॉन्ड की फिल्म का जो हश्र भारत में हुआ है उसे देखते हुए हॉलीवुड के बड़े निर्माता स्टूडियो अपनी फिल्मों की प्रदर्शन तिथि में बदलाव कर रहे हैं। इसके तहत सबसे बड़ा कदम मार्वल स्टूडियो ने उठाया है। उसने अपनी 5 फिल्मों की प्रदर्शन तिथि में बदलाव कर दिया है। मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की कई फिल्में साल 2022 में रिलीज होने वाली थीं, जिनकी रिलीज डेट्स में डिज्नी ने बदलाव किया है। साल 2022 में रिलीज होने वाली मार्वल सीरीज की फिल्में अब 2023 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएंगी। जिन फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है, वो कुछ इस प्रकार हैं—
डॉक्टर स्ट्रेंज 2—6 मई 2022
थॉर लव एंड थंडर—8 जुलाई 2022
ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉर एवर—11 नवम्बर 2022
द मार्वल्स—17 फरवरी 2023
एंट मैन एंड द वैस्प—28 जुलाई 2023

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Marvel shakes up James Bond failure, changes release dates for 5 films
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: marvel shakes up, james bond failure, changes release, dates for 5 films, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved