• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेकअप लेजेंड बॉबी ब्राउन अप्रैल में भारत आएंगी

Make-up legend Bobbi Brown to embark on maiden India tour in April - Hollywood News in Hindi

ग्लोबल मेकअप लेजेंड बॉबी ब्राउन अप्रैल में इंडिया मेकअप शो के पहले संस्करण के लिए भारत आएंगी। बॉबी यहां की संस्कृति और भोजन का अनुभव करने को उत्सुक हैं और वह अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ काम करने की उम्मीद करती हैं।

बॉबी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत बेहद समृद्ध और सुंदर है। मैं लंबे समय से भारत आना चाहती थी। यहां के लोग, इतिहास, संस्कृति, और निश्चित रूप से भोजन...यह सब कुछ ऐसा है जिसका मैं अनुभव करना चाहती हूं। मैं भारत की हर चीज का अनुभव करने के लिए तैयार हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यहां हर कोई इतना सुंदर दिखता है। प्रियंका चोपड़ा उनमें से एक हैं जिनके साथ मैं निश्चित रूप से काम करना चाहूंगी। वह धरती की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं और वह काफी विनम्र लगती हैं।’’

इंडिया मेकअप शो विकसित होती हेयर, मेकअप और स्किन केयर इंडस्ट्री के सम्मान के तौर पर मुंबई के राहुल तुलजापुरकर और निनाद शाह द्वारा स्थापित ब्रदर्स इनकॉर्पोरेटेड द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

यह शो मुंबई में 12 और 13 अप्रैल को और नई दिल्ली में 20 अप्रैल को आयोजित होगा।

यह एक ऐसा मंच होगा जहां प्रतिभा, ब्रांड और उपभोक्ताओं को जोडऩे के अलावा उद्योग की तकनीकों, ट्रेंड्स और नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Make-up legend Bobbi Brown to embark on maiden India tour in April
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bobbi brown, india, april, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved