• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Lockdown Diaries: एलानाज नोरोजी ने जर्मनी में नया शौक चुना

Lockdown diaries: Elnaaz Norouzi picks up new hobby in Germany - Hollywood News in Hindi

बर्लिन। ईरान में जन्मी, जर्मन मूल की अभिनेत्री और 'सेक्रेड गेम्स' में काम कर चुकीं एल्नाज नोरोजी को प्रकृति से प्यार है। क्वारंटीन के दौरान उन्होंने एक नई दिनचर्या अपनाई है, जो बागवानी पर केंद्रित है। एलनाज को पौधों का व्यापक ज्ञान है और वह जर्मनी में लॉकडाउन के दौरान अब इसका इस्तेमाल बागवानी में कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ पौधों से प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि मेरे पूरे परिवार में ऐसा है, मेरी चाची और मेरी मां को बागवानी से प्यार है! इसलिए मुझे लगता है कि यह मुझमें उन्हीं से आई है और अब जब मेरे पास इतना समय है तो मुझे लगा कि मैं बागवानी करूं।" उन्होंने कहा, "यह आश्चर्यजनक है। मैं कभी-कभी इसमें इतना खो जाती हूं कि अपने चारों ओर सब कुछ भूल जाती हूं। हो सकता है कि मैं भारत वापस आने पर अपने आसपास बहुत सारे पौधों को रखकर बागवानी को जारी रखने का एक तरीका ढूंढू।"
उन्होंने आगे कहा कि सभी से आग्रह करती हूं कि "लोग लॉकडाउन के दौरान तय किए गए प्रोटोकॉल का पालन करें और इसे सकारात्मक देखने की कोशिश करें।"
इस बीच, वह विभिन्न स्थानों की यात्रा न कर पाने की कमी महसूस कर रही हैं। उन्होंने फ्लाइट में बैठी हुई अपनी एक फोटो पोस्ट भी की है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lockdown diaries: Elnaaz Norouzi picks up new hobby in Germany
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lockdown diaries, elnaaz norouzi, new hobby, germany, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved