लॉस एंजिल्स । हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म 'द पेरेंट ट्रैप' से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली लिंडसे अब अपने करियर में नया मोड़ लाना चाहती हैं। लंबे समय तक रोमांटिक और कॉमेडी वाले किरदार निभाने के बाद वह अब गंभीर और अलग तरह की भूमिकाओं में खुद को आजमाना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली ड्रामा सीरीज 'काउंट माय लाइज' को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए क्यों इतना खास है।
लिंडसे लोहान ने कहा, "यह मेरी पहली बड़ी स्क्रिप्टेड सीरीज है, जिसमें मैं पूरी तरह से मुख्य भूमिका निभा रही हूं। इससे पहले मैंने कुछ छोटे किरदार किए थे, लेकिन इस बार अनुभव बिल्कुल अलग है। इस सीरीज का किरदार मेरे पुराने सभी कामों से काफी अलग है और यही बात मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित कर रही है।''
लिंडसे ने कहा, ''अक्सर मुझे सिर्फ रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों वाली अभिनेत्री के रूप में देखा जाता है। दर्शकों ने मुझे ज्यादातर ऐसे ही किरदारों में पसंद किया, लेकिन अब मैं खुद को एक कलाकार के तौर पर और ज्यादा साबित करना चाहती हूं। रचनात्मक रूप से आगे बढ़ने के लिए नए किरदार निभाना जरूरी होता है, इसलिए अब अलग तरह की कहानियों और भूमिकाओं की तलाश कर रही हूं।'' ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस नई सीरीज में लिंडसे के साथ किट हैरिंगटन भी नजर आएंगे, जो मशहूर सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन' से दुनियाभर में लोकप्रिय हुए थे। शो में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं।
किट हैरिंगटन ने भी इस शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''यह एक मजेदार और ट्विस्ट्स से भरी थ्रिलर कहानी है। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह पहला मौका है जब मैं इसके बारे में मीडिया से बात कर रहा हूं, इसलिए मुझे खुद भी समझ नहीं आ रहा कि इस शो को लोगों के सामने किस तरह पेश करें।''
लिंडसे लोहान ने बातचीत के दौरान अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा, "छोटी उम्र में अचानक मिली लोकप्रियता मेरे लिए आसान नहीं थी। फिल्म 'द पैरेंट ट्रैप' से मशहूर होने के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। उस समय मुझे अपने माता-पिता की बात मानकर न्यूयॉर्क लौट जाना चाहिए था, लेकिन मैं लॉस एंजेलिस में रहना चाहती थी।"
अभिनेत्री ने कहा, ''अब पीछे मुड़कर देखने पर लगता है कि किशोर उम्र में इंसान खुद यह नहीं समझ पाता कि उसे किस तरह अपने फैसले लेने चाहिए। लोकप्रियता और ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है, अंदर से उतनी ही मुश्किल भी होती है।''
लिंडसे लोहान ने कहा, ''एक समय ऐसा आ गया था जब मैं फिल्मी दुनिया से बोर हो गई थी। मुझे ऐसे किरदार नहीं मिल रहे थे, जिन्हें मैं सच में करना चाहती थी। लगातार चर्चा में रहना और निजी जिंदगी पर नजर रखे जाना भी मुझे परेशान करने लगा था। इसी वजह से मैंने साल 2014 में दुबई जाकर रहने का फैसला लिया।''
--आईएएनएस
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने आइसलैंड को 3-0 से हराया, चोट से उबरने के बाद मेसी का शानदार प्रदर्शन
महिला टी20 विश्व कप: ये 5 गेंदबाज कर सकती हैं दमदार प्रदर्शन
दौसा की बेटियों का दोहरा धमाका : साइक्लिंग में अनन्या और दिया को गोल्ड, क्रिकेट में सिरोही को 10 विकेट से रौंदा
11 जून से शुरू होगी संगीतमय श्री भक्तमाल कथा, पांच दिवसीय आयोजन में होगा आध्यात्मिक रस का प्रवाह
'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस
बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार, भस्म आरती के बाद दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त
खिलौने का डायपर बदलती दिखीं ट्विंकल खन्ना, वीडियो शेयर कर पेरेंटिंग को लेकर कही ये बड़ी बात
आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
पल्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड PEMF थेरेपी पक्षाघात मरीजों के लिए आधुनिक और वैज्ञानिक वरदान
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन, सोहेल-अर्पिता ने व्यक्त किया शोक
हंसते-हंसाते समाज का सच दिखाना ज्यादा असरदार : माधुरी दीक्षित
राशिफल 08 जून : अधिकमास कालाष्टमी पर प्रीति योग का शुभ संयोग, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया
फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले?
बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती; 10वीं-ITI पास के लिए मौका
माधुरी दीक्षित कैसे बनीं 'तेजाब' की मोहिनी? वर्षों बाद निर्देशक एन. चंद्रा ने किया खुलासा
रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुंड से बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
मोंटाना में परिवार संग सुकून भरे पल बिता रहीं फ्रीडा पिंटो, बोलीं- 'यही है गर्मियों का असली जादू'

'एक बेहतरीन लीडिंग मैन', जेनिफर लोपेज ने की 'ऑफिस रोमांस' को-स्टार ब्रेट गोल्डस्टीन की तारीफ

'वहां मैं अपना सबसे बेहतर वर्जन पाती हूं', ओलिविया रोड्रिगो को लंदन में मिलता है सबसे ज्यादा सुकून
राशिफल 11 जून: परमा एकादशी पर इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ और अधूरी इच्छाओं के पूरे होने के संकेत
हंसते-हंसाते समाज का सच दिखाना ज्यादा असरदार : माधुरी दीक्षित
'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया
टीवी इंडस्ट्री में सफलता रातोंरात नहीं मिलती, धैर्य और लगातार मेहनत ही असली चाबी है : अद्रिजा रॉय
कुछ ही दिन में नौकरी से निकाली गई थीं सोनम कपूर, आगे चलकर बनीं बॉलीवुड की फैशन क्वीन
आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
'मुझे बहुत गुस्सा आया था', सीरीज में डेनेरेस की मौत पर भड़की थीं एमिलिया क्लार्क, सालों बाद बयां किया दर्द
वेदांग रैना की नई फिल्म में आया बड़ा मोड़, नाओमिका सरन के साथ प्रगति श्रीवास्तव भी निभाएंगी अहम रोल
जापान ट्रिप में फराह खान की शर्ट ने खींचा लोगों का ध्यान, बोलीं– 'साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं है'
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन, सोहेल-अर्पिता ने व्यक्त किया शोक
कंगना रनौत ने की युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- 'देश के लिए वर्ल्ड कप लेकर आओ'
मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली
कुब्रा सैत ने बताया कैसे सलमान खान ने बदली किस्मत, कहा- 'मेरे पास कोई डायलॉग नहीं था'
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
‘डफली वाले’ देखते ही भावुक हो जाती हूं, ऋषि कपूर को याद कर बोलीं करिश्मा कपूर
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
तनाव मुक्त जीवन और मजबूत शरीर के लिए अपनाएं त्रिकोणासन
अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास, स्टेडियम में लाइव मैच दिखाकर दिया अनोखा तोहफा
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय
लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
भद्रासन मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन के लिए कारगर, अभ्यास के कई फायदे
सही जानकारी की कमी और भ्रांतियों के कारण लोग नहीं कर पाते 'रक्तदान', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, ताड़ासन से मिलते हैं कई लाभ: आयुष मंत्रालय
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए योग : तन-मन की गर्मी पर शीतली प्राणायाम से लगाएं ब्रेक
देखें आज 11/06/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope