• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जॉन गुडमैन ने ब्रूस विलिस की मदद से अपने सिटकॉम सह-कलाकार के साथ किया था मजाक

John Goodman pranked his sitcom co-star with the help of Bruce Willis - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजिलिस । हॉलीवुड अभिनेता जॉन गुडमैन ने अपने सिटकॉम ‘रोज़ैन’ की सह-कलाकार रोज़ैन बार के साथ किए गए एक मजाक का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस शरारत को अंजाम देने में अभिनेता ब्रूस विलिस ने भी उनकी मदद की थी, जिनके साथ उन्होंने लोकप्रिय सिटकॉम ‘रोज़ैन’ में काम किया था। हॉलीवुड अभिनेता जॉन गुडमैन ने अपनी सह-कलाकार रोज़ैन बार के साथ किए गए एक मजेदार प्रैंक का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक दृश्य की शूटिंग के दौरान उन्होंने अभिनेता ब्रूस विलिस को सेट पर छिपाकर रोज़ैन को चौंका दिया था। हाल ही में जॉन गुडमैन जोश होरोविट्ज के पॉडकास्ट ‘हैप्पी सैड कन्फ्यूज्ड’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि युवा अभिनेता के रूप में न्यूयॉर्क में काम करते समय उनकी मुलाकात ब्रूस विलिस से हुई थी। उस समय विलिस वेस्ट विलेज स्थित कैफे सेंट्रल में बारटेंडर के रूप में अपनी पहचान बना रहे थे।
गुडमैन ने कहा, “सफलता थोड़ी देर से मिली, लेकिन वहां मेरी मुलाकात कई बेहतरीन अभिनेताओं से हुई। हम अभिनय को लेकर घंटों चर्चा करते थे। इसी तरह मैं ब्रूस को जानने लगा। उसे अभिनय से प्यार था और मुझे भी। हमारी अच्छी दोस्ती हो गई।”
उन्होंने आगे कहा, “जब ब्रूस को सफलता मिल गई, तब जब भी मुझे लॉस एंजिलिस आने की जरूरत होती, वह मुझे अपने यहां ठहराता था।”
‘मूनलाइटिंग’ से स्टारडम हासिल करने के बाद ब्रूस विलिस और ‘रोज़ैन’ से लोकप्रियता पाने वाले गुडमैन ने मिलकर एक मजेदार शरारत की योजना बनाई।
गुडमैन ने बताया, “एक दिन ब्रूस मेरे ड्रेसिंग रूम में मिलने आया। उसी दौरान मैंने रोज़ैन को चौंकाने का फैसला किया। एक दृश्य में मुझे बिस्तर पर लेटा होना था और रोज़ैन को आकर चादर खींचनी थी। मैंने अपनी जगह ब्रूस को बिस्तर पर लिटा दिया। जैसे ही उसने चादर हटाई, वह हैरान रह गई। मुझे लगता है कि वह दृश्य कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया था। यह काफी शानदार था।”
गौरतलब है कि ‘रोज़ैन’ का मूल प्रसारण 1988 से 1997 तक नौ सीज़न तक चला था। इसके बाद यह 2018 में दसवें सीज़न के साथ फिर लौट आया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-John Goodman pranked his sitcom co-star with the help of Bruce Willis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: john goodman, bruce willis, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved