• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ड्वेन जॉनसन ने रेसलर बेंजामिन सैटरली के निधन पर दुख जताया, बोले-'जब कोई अपना जाता है तो बहुत दर्द होता है'

Dwayne Johnson expressed grief over the passing of wrestler Benjamin Satterley, saying, It hurts so much when someone close to you passes away. - Hollywood News in Hindi

मुंबई । डब्ल्यूडब्ल्यूई में नेविल और बाद में पीएसी के नाम से पहचान बनाने वाले ब्रिटिश रेसलर बेंजामिन सैटरली का 40 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर हॉलीवुड स्टार और पूर्व प्रोफेशनल रेसलर ड्वेन जॉनसन ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल रेसलिंग भले ही दुनियाभर में लोकप्रिय खेल हो लेकिन इससे जुड़े लोग आज भी एक-दूसरे के काफी करीब हैं और किसी साथी को खोना सभी के लिए बेहद दर्दनाक होता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में ड्वेन जॉनसन ने कहा, ''यह बात कहते हुए मेरा दिल दुख रहा है। मैं सैटरली परिवार के लिए अपना प्यार और समर्थन भेजना चाहता हूं। अपने प्रियजन को खोने के दर्द से गुजर रहे सदस्यों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।'' बेंजामिन सैटरली के रेसलिंग करियर को याद करते हुए ड्वेन ने कहा, ''मैं उनसे मिला था और हाथ भी मिलाया था। 40 साल की उम्र में किसी के निधन की खबर सुनना अत्यंत दुखदायी है।''
ड्वेन जॉनसन ने कहा, ''प्रोफेशनल रेसलिंग का दायरा भले ही पूरी दुनिया में फैला हुआ है, लेकिन इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक खास तरह का रिश्ता साझा करते हैं। सभी में एक चीज कॉमन है और वह है रेसलिंग और रिंग में परफॉर्म करने के लिए उनका प्यार और जुनून। लेकिन जब हममें से कोई अपना चला जाता है तो बहुत दर्द होता है। खासकर तब, जब वह इतना युवा और इतना टैलेंटेड हो।''
ड्वेन ने आगे कहा, ''जब किसी की जिंदगी अचानक खत्म हो जाती है और उसे पूरी जिंदगी जीने का मौका नहीं मिलता, तो यह दर्द और बढ़ जाता है। बेंजामिन के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।''
ड्वेन जॉनसन ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''निधन की खबर से दुखी हूं। मैं सैटरली परिवार के लिए अपना प्यार और समर्थन भेज रहा हूं।''
उन्होंने कहा, ''प्रोफेशनल रेसलिंग दुनियाभर में भले ही एक बड़ा स्पोर्ट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बन चुकी है, लेकिन इसके पीछे एक खास कम्युनिटी है। रेसलर्स एक-दूसरे का साथ इसलिए देते हैं क्योंकि वे रिंग में परफॉर्म करने के दबाव और इस करियर की मुश्किलों को करीब से जानते हैं। मजबूत रहो, सैटरली परिवार।''
बेंजामिन सैटरली की मौत 27 सितंबर को हुई। जानकारी के मुताबिक, इलिनोइस में एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में एक राहगीर ने उन्हें कार में बेहोश पाया और 911 पर कॉल किया। मौके पर पहुंचे पैरामेडिक्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र 40 साल थी।
अगले दिन डेस प्लेन्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि सैटरली के शरीर पर किसी तरह के हमले या चोट के निशान नहीं मिले हैं और उनकी मौत संदिग्ध नहीं लग रही है। हालांकि, मौत की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है और ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dwayne Johnson expressed grief over the passing of wrestler Benjamin Satterley, saying, It hurts so much when someone close to you passes away.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wrestler benjamin satterley, benjamin satterley, dwayne johnson, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved