हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत में ‘बेवॉच’ रिलीज करने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म को बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिली है। भारतीय अभिनेता वरुण धवन को यह फिल्म पसंद आई है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘बेवॉच मजेदार है। ड्वेन जॉनसन ने जितना हंसाया, वह उन्हीं के बस की बात है। प्रियंका शरारती दिखीं। मैं हंसता रहा।’’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस पर जॉनसन ने प्रतिक्रिया दी, ‘‘धन्यवाद ब्रदर। मैं और प्रियंका बात कर रहे थे कि फिल्म आपको (और भारत) को कितना पसंद आएगी। मस्ती ही इसके मूल में है। ‘बेवॉच’।’’ जॉनसन के प्रशंक वरुण ने ट्विटर पर कहा, ‘‘निश्चित ही, भारत को ‘बेवॉच’ देखने में बेहद मजा आएगा।’’ प्रियंका ने ‘बेवॉच’ के साथ हॉलीवुड में कदम रखा है। यह इसी नाम के 1990 के लोकप्रिय धारावाहिक का रूपांतरण है।
60 करोड़ के पार पहुँची गॉडजिला X कॉन्ग: द न्यू एम्पायर
B.O. पर कायम है Godzilla x Kong: The New Empire का जलवा, 5 दिन में कमाई 50 करोड़
गॉडजिला X कॉन्ग: द न्यू एम्पायर ने पहले वीकेंड में कमाए 39 करोड़
Daily Horoscope