• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्डी बी ने गरीब बच्चों के लिए खरीदे खिलौने

Cardi B buys toys worth 5K dollar for poor kids - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजिलिस। रैपर कार्डी बी ने गरीब बच्चों को क्रिसमस के तोहफे के रूप में ढेर सारे खिलौने दिए हैं। टीएमजेड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्डी 20 दिसंबर को मियामी की एक दुकान पर गईं और वहां उन्होंने ढेर सारे खिलौनों की खरीदारी की, जिनमें तरह-तरह के गेम्स, गुड़िया और खेलने की कई सारी चीजें शामिल थीं। इन सबकी कुल कीमत पांच हजार डॉलर रही जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब साढ़े तीन लाख रुपये हैं। इसके बाद कार्डी ने किराए पर एक ट्रक लिया। उन्होंने इन सभी खिलौनों को ट्रक में लादने में मदद मांगी और इन्हें बच्चों तक पहुंचाया। इसी महीने की शुरुआत में सात दिसंबर को कार्डी नाइजीरिया के लागोस स्थित एक अनाथालय में सांता के रूप में सजकर गई थीं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cardi B buys toys worth 5K dollar for poor kids
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cardi b, toys, poor kids, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved