• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिर लौट रही है अजय देवगन की आइकॉनिक टोली, 'गोलमाल 5' इस दिन होगी रिलीज

Ajay Devgn iconic gang returns; Golmaal 5 release date announced - Bollywood News in Hindi

मुंबई । निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी दी है। निर्देशक रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू वही फेमस लंबी मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा - "हंसी, मस्ती, खुशी और फैमिली बस और कुछ नहीं। फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" पोस्ट देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन पर फिल्म देखने की उत्सुकता जाहिर की।
गोलमाल की पहली फ्रेंचाइजी साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय, तुषार, अरशद और शरमन जोशी के साथ रिमी सेन और परेश रावल अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म अपनी स्लैपस्टिक कॉमेडी, शानदार संवाद और सुपरहिट गानों के लिए जानी जाती है, जिसने एक सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी की शुरुआत की।
यह फिल्म चार दोस्त (गोपाल, माधव, लक्ष्मण और लकी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कॉलेज से निकाले जाने के बाद वसूली भाई से बचने के लिए एक अंधे दंपत्ति (परेश रावल और सुष्मिता मुखर्जी) के बंगले में उनका पोता बनकर रहने लगते हैं।
यह फिल्म हर्ष शिवशरण के मराठी नाटक 'घर घर' पर आधारित थी, जिससे प्रेरित होकर वोरा ने गुजराती नाटक 'अफलातून' लिखा था और उसी से फिल्म के लिए आइडिया मिला। इस फिल्म के बाद इसके सीक्वल आए। 2008 में 'गोलमाल रिटर्न्स', 2010 में 'गोलमाल 3' और 2017 में 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajay Devgn iconic gang returns; Golmaal 5 release date announced
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajay devgn iconic gang returns, golmaal 5, golmaal 5 release date announced, golmaal, ajay devgn, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved