• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैं खुद को नंबर वन नहीं मानता: यो यो हनी सिंह

Yo Yo Honey Singh: I do not consider myself number one - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह खुद को किसी भी चीज में नंबर वन नहीं मानते हैं, क्योंकि उनका कहना है कि यह ओहदा सिर्फ उनके प्रशंसकों के लिए है। अपने हर गाने के चार्टबस्टर्स होने के बाद भी वह खुद को नंबर वन नहीं मानते हैं। हनी सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि यह मेरे प्रशंसकों का प्यार और कड़ी मेहनत का असर है कि जिन गीतों को मैं लोगों के सामने लाता हूं, उन्हें वे बेहद पसंद करते हैं। मैं हर बार कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं।"

'अंग्रेजी बीट', 'ब्राउन रंग', 'लव डोज' और 'चार बोतल वोडका' जैसे कई हिट देने वाले रैपर का कहना है कि लोगों को अक्सर उनका संगीत शुरू में पसंद नहीं आता है, लेकिन उनके ट्रैक के श्रोताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती है।

उन्होंने कहा, "लोग शुरुआत में इसे पसंद नहीं करते, लेकिन धीरे-धीरे मेरा संगीत और गाने अधिक सुने जाने लगते हैं। मैं हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं, हालांकि लोग इसे देर से समझते हैं। अंत में लोग इसे पसंद करते हैं। मैं खुद को रैपर कहलाना पसंद नहीं करता। मैं सिर्फ एक मनोरंजनकर्ता हूं।"

उन्होंने अंत में कहा, "प्रशंसक नंबर वन हैं और दर्शक आपको नंबर वन बनाते हैं। मैं खुद को किसी भी चीज में नंबर वन नहीं मानता, संगीत में भी नहीं। मेरे प्रशंसक और उनका प्यार नंबर वन है, उनके ऊपर कोई नहीं है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yo Yo Honey Singh: I do not consider myself number one
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yo yo honey singh, i do not consider myself number one, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved