• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिल्म 'नई नवेली' से पहले राम दरबार पहुंचीं यामी गौतम, अयोध्या में टेका माथा

Yami Gautam visits Ram Darbar ahead of her film Nayi Naveli; offers prayers in Ayodhya - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म 'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची। अभिनेत्री ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि वे पहली बार अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन करने आई हैं। अभिनेत्री का कहना है कि वे अयोध्या की अध्यात्मिकता को करीब से देखना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "अभी मैं राम जन्मभूमि दर्शन करके हनुमान गढ़ी आई हूं। पहली बार मेरा अयोध्या नगरी में बहुत भावुकता और मन में श्रद्धा के साथ आना हुआ है। प्रभु श्री राम, हनुमान भगवान और माता रानी की कृपा से मेरे परिवार के लिए बहुत अच्छा रहा है और मैं कामना करती हूं कि जिसके लिए मैं यहां आई हूं, वो काम अच्छे से पूरा हो।" यामी ने भगवान राम से जुड़ी इस पवित्र भूमि पर आने का मौका मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मैं यहां पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए आई हूं और इस पवित्र भूमि को करीब से देखना चाहती थी। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस पवित्र भूमि के दर्शन करने का मौका मिला, जहां श्रीराम 14 साल तक रहे थे।"
अभिनेत्री यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर भी इस अध्यात्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह सरयू घाट पर आरती में शामिल नजर आ रही हैं। मंदिर में दर्शन के लिए एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने लंबे झुमके पहने थे। हल्के मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा था।
अभिनेत्री ने लिखा, "अयोध्या में मां सरयू घाट पर आरती और मन में शांति। नवरात्रि के दिनों में इस पावन नगरी से आशीर्वाद मिला और मन भावुक हो गया। अब जो कल हो, सो 'श्री राम की कृपा'। सभी सकारात्मकता और शुभकामनाओं के साथ, कल रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। नई नवेली शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"
बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित फिल्म नई नवेली में अभिनेत्री यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। यह फिल्म16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yami Gautam visits Ram Darbar ahead of her film Nayi Naveli; offers prayers in Ayodhya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya, yami gautam, ram darbar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved