• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यामी ने साझा की अपने स्कूल के पहले दिन की तस्वीर

Yami Gautam revists first day in school - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अगर आप अभिनेत्री यामी गौतम को स्कूल के ड्रेस में देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाना होगा। उन्होंने फोटो शेयरिंग एप पर अपने स्कूल के पहले दिन की तस्वीर साझा की है। ग्रे ट्यूनिक में स्कूल का आईकार्ड लगाए छोटी यामी पूरी तरह से स्कूल जाने के लिए तैयार हैं, इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "स्कूल का मेरा पहला दिन, मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि मुझे नहीं पता था कि यह कितना मायने रखता है लेकिन मैं यूनिफॉर्म में तैयार होकर उत्साहित थी और देखने के लिए बेसब्र थी कि मेरे मां पापा मुझे कहा ले जा रहे हैं, और मेरी यह जिज्ञासा हमेशा बनी रही।" इसके साथ ही उन्होंने अपने फॉलोवर्स से जिंदगी के हर पल को जीने के लिए भी कहा। यामी ने आगे लिखा, "जीवन के हर पल को हमें उत्साहित करने दें, कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह हमें कहां ले जाती है, बस विश्वास करो, इसे गले लगाओ और चलते रहो हैशटैगघरपररहें हैशटैगसुरक्षित रहें।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yami Gautam revists first day in school
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yami gautam, yami gautam revists first day in school, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved