• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माँ बनने वाली हैं यामी गौतम, ट्रेलर लांच पर स्वयं कही यह बात

यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। यामी गौतम प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद यामी और उनके पति आदित्य ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर लॉन्च में की है। इतना ही नहीं, यामी ने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। हिन्दुस्तान टाइम्स को यामी गौतम के करीबी ने बताया, ''जब से यामी को पता चला है कि वह मां बनने वाली हैं तब से वह बहुत खुश हैं। संभवत: मई में दोनों अपने फैंस को माता-पिता बनने की खुशखबरी देंगे।" आदित्य ने ट्रेलर लॉन्च के बाद पीटीआई से बात करते हुए कहा, “‘आर्टिकल 370’ के टाइम पर मेरा भाई वहां था, मेरी पत्नी वहां थी और हमारा आने वाला बच्चा भी वहां था। वह बहुत अद्भुत समय था। हमने जिस तरह पूरी फिल्म शूट की और जिस तरह से हमें हमारे बच्चे के आने की खबर मिली वह शानदार था।” वहीं यामी ने कहा, “अगर आदित्य मेरे साथ नहीं होते, लोकेश भैया (जीजाजी) और बाकी सभी लोग नहीं होते तो पता नहीं मैं क्या करती।”
यामी की अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आतंकवाद पर बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कश्मीर में आजादी के नाम पर आतंकवाद को एक धंधा बना रखा है। जहां यामी इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं। वहीं आदित्य इस फिल्म के निर्माता हैं। मेकर्स इस फिल्म को 23 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। बता दें, यामी के अलावा इस फिल्म में प्रिया मणि, अरुण गोविल, वैभव तत्ववादी, स्कंद ठाकुर और अश्विनी कौल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yami Gautam is going to be a mother, said this herself at the trailer launch
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yami gautam is going to be a mother, said this herself at the trailer launch, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved