• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यामी गौतम धर फिल्म "नई नवेली" की रिलीज़ से पहले आज पहुंचेगी जयपुर, करेंगी फिल्म का प्रमोशन

Yami Gautam Dhar to arrive in Jaipur today ahead of the release of her film Nai Naveli to promote the movie. - Bollywood News in Hindi

यामी गौतम धर स्टारर फिल्म 'नई नवेली' की ग्रैंड रिलीज से पहले आज लीड एक्ट्रेस जयपुर का दौरा करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म के शानदार प्रमोशन के सिलसिले को खूबसूरती से आगे बढ़ाने हुए राज मंदिर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। हाल ही में यामी ने इस विश्वास पर अपना भरोसा दिखाते हुए कि हर नए सफर की शुरुआत भगवान राम के नाम से होती है, अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद लिया था, जिसके बाद उनका यह दौरा भी बेहद खास होने वाला है। जयपुर में फिल्म के लिए अपनी सच्ची डेडीकेशन को दिखाते हुए एक्ट्रेस अपना दौरा करने वाली हैं। अपनी शानदार स्क्रिप्ट चॉइसेज और स्क्रीन पर बड़े सहज अंदाज में मौजूदगी दिखाने के साथ, यामी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नई कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने और उनके लिए कुछ बेहद अलग पेश करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में यामी का किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सभी किरदारों से बेहद अलग है और नई दुनिया में बुना गया है। बता दें कि नई नवेली इंडिया की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें भारतीय परिवारों में देखी जाने वाली फैंटेसी, ह्यूमर, एक्शन और अटकलों की झलक देखने मिलती है।
फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। यह फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yami Gautam Dhar to arrive in Jaipur today ahead of the release of her film Nai Naveli to promote the movie.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: film nai naveli, nai naveli, yami gautam dhar, yami gautam, jaipur, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved