• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ्रांस में क्यों चलता है शाहरुख खान का जादू, डीडीएलजे से लेकर डंकी ने बिखेरा जलवा

Why Shah Rukh Khan magic works in France, from DDLJ to Donkey, he been a force to reckon with. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता भारत के अलावा 120 छोटे-बड़े देशों में है, जहां उनका रोमांटिक अंदाज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। बात चाहे दुबई की हो या पेरिस की, शाहरुख ने जिस देश में शूटिंग की है, वहां उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ी है। इन दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को बॉलीवुड स्टार्स से बात की, लेकिन बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि शाहरुख खान का सिक्का पूरे फ्रांस में चलता है। फ्रांस और भारत का जुड़ाव हमेशा से सिनेमा और संस्कृति से जुड़ा रहा है। हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों की शूटिंग फ्रांस की अलग-अलग जगहों पर हो चुकी है। खुद शाहरुख खान ने 'पठान' की शूटिंग फ्रांस में की थी, और अपकमिंग फिल्म 'किंग' के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी वहीं होगी, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि शाहरुख को फ्रांस का 'नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' मिल चुका है, जिसे उन्होंने बहुत विनम्रता से अपनी मां के बर्थडे पर स्वीकार किया था। साल 2014 में अभिनेता को फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस ने सिनेमा और सांस्कृतिक विविधता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया था।
दीवानगी का आलम सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता। शाहरुख बॉलीवुड के इकलौते ऐसे स्टार हैं, जिनके सम्मान में ग्रेविन म्यूजियम में गोल्ड कॉइन जारी किया गया। सिक्के पर शाहरुख खान की डीडीएलजे वाले लुक के साथ फोटो उकेरी गई है। ये सम्मान उनके 30 साल के शानदार फिल्मी करियर को देखकर दिया गया था। यही कारण है कि शाहरुख खान को सिर्फ बॉलीवुड का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का 'किंग' कहा जाता है।
फ्रांस में साल 2008 में ही अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू भी बनाया गया था, लेकिन उनके साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और एक्टर रणवीर सिंह के स्टैच्यू भी बने थे, लेकिन सोने का सिक्का सिर्फ अभिनेता के नाम का जारी हुआ था। ये सम्मान इसलिए भी खास है क्योंकि सबसे पुराने ग्रेविन म्यूजियम ने दुनियाभर की 14 बड़ी हस्तियों को चुना था, लेकिन सिक्का सिर्फ शाहरुख खान का चला। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान', 'जवान', और 'डंकी' ने फ्रांस में अच्छा कलेक्शन किया था और इससे पहले भी उनकी कई फिल्में फ्रांस में रिलीज हो चुकी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why Shah Rukh Khan magic works in France, from DDLJ to Donkey, he been a force to reckon with.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ddlj, shah rukh khan, shah rukh, donkey, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved