• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

थलापति विजय और तृषा कृष्णन की पर्सनल लाइफ को लेकर हंगामा क्यों? खुशबू सुंदर ने जताई नाराजगी

Why is there a fuss about Thalapathy Vijay and Trisha Krishnans personal life? Khushboo Sundar expresses displeasure - Bollywood News in Hindi

मुंबई। साउथ एक्टर थलापति विजय और तृषा कृष्णन इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरों के बीच विजय, तृषा के साथ एक वेडिंग रिसेप्शन में गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों ने दोनों का नाम जोड़ना शुरू कर दिया। इस पूरे मामले पर अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ''किसी भी कलाकार की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह का हंगामा करना ठीक नहीं है। हर इंसान की अपनी निजी जिंदगी होती है और जब तक उस निजी जिंदगी से समाज या आम लोगों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ रहा, तब तक उसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।'' जब खुशबू सुंदर से सवाल किया गया कि तमिलनाडु में इस समय चुनावी माहौल बन रहा है और इसी बीच अभिनेता विजय को तृषा कृष्णन के साथ एक कार्यक्रम में देखा गया है। ऐसे में क्या इस घटना का राजनीति या लोगों की सोच पर कोई असर पड़ सकता है।
इस सवाल के जवाब में खुशबू ने कहा, ''मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को इस तरह की बातों में इतनी दिलचस्पी क्यों होती है। यह दोनों कलाकारों की निजी जिंदगी का मामला है और इसका आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।''
खुशबू सुंदर ने आगे कहा, ''अगर किसी की निजी जिंदगी से समाज या जनता प्रभावित होती, तो उस पर चर्चा करना समझ में आता, लेकिन जब किसी की व्यक्तिगत जिंदगी से किसी को नुकसान नहीं हो रहा है, तो उसे बड़ा विवाद बनाने का कोई मतलब नहीं है। लोग अक्सर कलाकारों की निजी जिंदगी को लेकर बहुत ज्यादा उत्सुक हो जाते हैं, जबकि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है।''
बातचीत के दौरान खुशबू सुंदर से एक और सवाल पूछा गया कि क्या इस तरह की चर्चाओं से विजय की लोकप्रियता पर असर पड़ सकता है, खासकर तब जब वह फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। इस पर खुशबू ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि इससे विजय की छवि या लोकप्रियता पर कोई असर पड़ेगा। जनता बहुत समझदार होती है और वोट देते समय सही फैसला करती है। लोग जानते हैं कि उन्हें कब और किसे वोट देना है, इसलिए किसी अभिनेता की निजी जिंदगी से उसकी राजनीतिक स्थिति जरूरी नहीं कि प्रभावित हो।''
उन्होंने आगे कहा, ''चाहे कोई व्यक्ति बड़ा अभिनेता हो या नेता, आखिरकार वह भी एक इंसान ही होता है। एक इंसान की अपनी निजी जिंदगी होती है और उसे भी उसी तरह जीने का अधिकार है जैसे किसी आम व्यक्ति को होता है। इसलिए किसी के निजी रिश्तों या व्यक्तिगत जीवन को लेकर ज्यादा चर्चा करना सही नहीं है।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why is there a fuss about Thalapathy Vijay and Trisha Krishnans personal life? Khushboo Sundar expresses displeasure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay, trisha krishnan, khushbu sundar, sangeeta sornalingam, tamil nadu politics, south cinema, thalapathy vijay, celebrity controversy, tamil film industry, vijay trisha news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved