• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस

Why Did Harsh Gujral Suddenly Have to Cancel His Live Shows? A New Post Sparks Major Suspense - Bollywood News in Hindi

मुंबई । स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह जल्द ही टीवी के सबसे चर्चित और स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाले हैं। शो में उनकी एंट्री की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच हर्ष गुजराल ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने उनके चाहने वालों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी। पोस्ट में उन्होंने अपने लाइव शो को कुछ समय के लिए रोकने की जानकारी दी और इसके पीछे की वजह भी बताई। मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह जल्द ही टीवी के सबसे चर्चित और स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाले हैं। शो में उनकी एंट्री की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच हर्ष गुजराल ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने उनके चाहने वालों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी। पोस्ट में उन्होंने अपने लाइव शो को कुछ समय के लिए रोकने की जानकारी दी और इसके पीछे की वजह भी बताई। हर्ष गुजराल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, "अगले कुछ दिनों तक लाइव शो नहीं होंगे क्योंकि अब हम 'खतरों के खिलाड़ी' के रोमांचक सफर पर निकल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस सीजन में हम ऐसा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप सभी को गर्व महसूस होगा। हम पहले से ज्यादा मजबूत, ज्यादा पागलपन भरे अंदाज और धमाकेदार तरीके से वापसी करने की कोशिश करेंगे।''
पोस्ट में हर्ष ने अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद भी कहा। उन्होंने लिखा, ''लोगों का लगातार साथ और हौसला ही हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। आगे भी इसी तरह प्यार बनाए रखे। बहुत जल्द हम फिर से लाइव शो के जरिए मुलाकात करेंगे।''
दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी' भारतीय टेलीविजन का सबसे चर्चित स्टंट-आधारित रियलिटी शो है। इस शो के हर सीजन में अलग-अलग फील्ड से जुड़े लोकप्रिय चेहरे हिस्सा लेते हैं और अपने डर का सामना करते दिखाई देते हैं। इस बार शो की थीम 'डर का नया दौर' है। इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होने वाली है। शो में रुबीना दिलैक, करण वाही, गौरव खन्ना, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर और हर्ष गुजराल समेत कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं। यह शो जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why Did Harsh Gujral Suddenly Have to Cancel His Live Shows? A New Post Sparks Major Suspense
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harsh gujral suddenly have to cancel his live shows, harsh gujral, harsh gujral live shows, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved