मुंबई । विधु विनोद चोपड़ा हिंदी सिनेमा के उन फिल्मकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने ऐसी कहानियां पर्दे पर उतारीं, जिनका असर लंबे समय तक लोगों के बीच रहा। 'परिंदा', '1942: ए लव स्टोरी', 'मिशन कश्मीर', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', '3 इडियट्स' और '12वीं फेल' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन, इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। फिल्म बनाने का सपना देखने पर उन्हें पिता की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। यहां तक कि जब उनकी फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई, तब भी पिता ने उनसे सबसे पहले यही पूछा था कि इससे पैसे कितने मिलेंगे?
विधु विनोद चोपड़ा का जन्म 5 सितंबर 1952 को श्रीनगर में हुआ था। उनका बचपन कश्मीर में बीता। उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) से निर्देशन की पढ़ाई की। यहीं से उनके अंदर सिनेमा को लेकर जुनून और मजबूत हुआ। फिल्म की पढ़ाई करने और निर्देशक बनने का फैसला परिवार के लिए उतना आसान नहीं था। उनके पिता चाहते थे कि वह ऐसा काम करें, जिसमें भविष्य सुरक्षित हो।
विधु विनोद चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों का यह बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था, ''जब मैंने पिता को बताया कि मैं फिल्में बनाना चाहता हूं तो उन्होंने मुझे थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि फिल्म बनाकर भूखे मरोगे। मुंबई में कैसे रहोगे? उनके पास मुझे फिल्म स्कूल भेजने के पैसे नहीं थे। मैंने भारत सरकार की ओर से नेशनल स्कॉलरशिप पाने के लिए खूब मेहनत की और इकोनॉमिक्स ऑनर्स में कश्मीर यूनिवर्सिटी में टॉप किया। नेशनल स्कॉलरशिप में मिले पैसों से मैंने पुणे स्थित फिल्म इंस्टीट्यूट (एफटीआईआई) में एडमिशन लिया। इस दौरान एक शॉर्ट फिल्म 'मर्डर एट मंकी हिल' बनाई, जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला था।'' ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके बाद उन्होंने 'एन एनकाउंटर विद फेसेस' नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई। यह फिल्म भारत के गरीब और बेसहारा बच्चों की जिंदगी पर आधारित थी और 1979 में इसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया। यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। ऑस्कर नॉमिनेशन की खबर को जब उन्होंने पिता को बताया, तो वह बेहद खुश हुए और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद उन्होंने सीधा सवाल पूछा- इससे पैसे कितने मिलेंगे? इस पर चोपड़ा ने बताया कि ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं मिलने वाला। यह किस्सा सुनाते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि उनके पिता की चिंता असल में उनके भविष्य और कमाई को लेकर थी।
इसके बाद चोपड़ा ने फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार मेहनत की। 1976 की 'मर्डर एट मंकी हिल' के बाद उन्होंने 'सजाए मौत' बनाई, जो उनकी शुरुआती फीचर फिल्मों में शामिल थी। फिर 1980 के दशक में उन्होंने 'खामोश' जैसी फिल्म बनाई। 1989 में आई 'परिंदा' ने उनके निर्देशन को एक अलग पहचान दी। इस फिल्म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म को कहानी और निर्देशन के लिए काफी सराहना मिली।
इसके बाद 1994 में '1942: ए लव स्टोरी' आई। यह आज भी हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। इसके बाद चोपड़ा ने 'करीब', 'मिशन कश्मीर' और कई दूसरी फिल्मों के जरिए अपनी पहचान मजबूत की। उनके करियर का सबसे बड़ा दौर तब आया जब उन्होंने राजकुमार हिरानी के साथ 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' बनाई। इसके बाद 'लगे रहो मुन्नाभाई' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों ने उनकी प्रोडक्शन कंपनी को और मजबूत बनाया।
चोपड़ा ने बतौर निर्माता 'पीके' और 'संजू' जैसी फिल्मों से भी बड़ी सफलता हासिल की। वह सिर्फ निर्माता ही नहीं, बल्कि अपनी फिल्मों की कहानी, एडिटिंग और दूसरे रचनात्मक कामों में भी गहराई से जुड़े रहे।
उनके करियर में कश्मीर भी हमेशा एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। 2020 में उन्होंने 'शिकारा' बनाई, जिसमें कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की कहानी दिखाई गई। इसके बाद 2023 में आई '12वीं फेल' को दर्शकों और आलोचकों से खूब प्यार मिला।
--आईएएनएस
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बीएचयू में युवाओं से की नशे से दूर रहने और भारतीय संस्कृति अपनाने की अपील
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर अवतार गिल ने दी बधाई, बोले-उनके साथ स्क्रीन शेयर करना सौभाग्य
11 अक्टूबर का पंचांग : शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, घटस्थापना के साथ की जाएगी मां शैलपुत्री की पूजा
प्रयागराज में बिग फैन पूनम समेत प्रशसंकों ने खास अंदाज में मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने स्नातक स्तर की 3,548 एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की, 6 नवंबर तक करें आवेदन
संजीव कपूर ने अमिताभ बच्चन को 84वें जन्मदिन की दी बधाई, बोले-सिनेमा में आपका अमूल्य योगदान
10 अक्टूबर का पंचांग : अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें
देवी के नौ स्वरूप और दुर्गा सप्तशती का क्या है संबंध? जानिए शक्तिशाली मंत्र और उनका महत्व
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर सीएम फडणवीस सहित कई नेताओं ने दी बधाई
अमिताभ बच्चन ने जलसा गेट पर इंतजार कर रहे ईएफ फैमिली से मांगी माफी, कहा- जल्द मिलेंगे
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
भगवान को भोग लगाने के बाद कब उठाएं प्रसाद? जानें सही समय और पूजा से जुड़े जरूरी नियम
नाना पाटेकर मौत मामला : फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नेचुरल डेथ की पुष्टि, बंद होगा केस
अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

नाना पाटेकर मौत मामला : फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नेचुरल डेथ की पुष्टि, बंद होगा केस

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर सीएम फडणवीस सहित कई नेताओं ने दी बधाई
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 12/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope