• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे: मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी की खास मुलाक़ात ने बटोरी सुर्खियाँ

When two stars from Uttar Pradesh met: Manoj Tiwari and Siddhant Chaturvedi special meeting made headlines. - Bollywood News in Hindi

लखनऊ में उस वक्त एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश की मिट्टी से जुड़े दो अलग-अलग पीढ़ियों के कलाकार एक-दूसरे से मिले। एक ओर भोजपुरी सिनेमा और संगीत का लोकप्रिय चेहरा मनोज तिवारी थे, तो दूसरी तरफ नई पीढ़ी के बॉलीवुड स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी थे, लेकिन जड़ें दोनों की एक और शहर है बनारस। यूँ तो सिद्धांत चतुर्वेदी बलिया के हैं, लेकिन उनका बनारस प्रेम किसी से छुपा नहीं है। गौरतलब है कि इन दोनों की यह मुलाक़ात बेहद आत्मीय और अनौपचारिक माहौल में हुई। दोनों ने बनारस की गलियों, घाटों और वहां की संस्कृति को याद करते हुए लंबी बातचीत की। ठेठ बनारसी अंदाज़, हंसी-मज़ाक और देसी तड़का, इस मुलाक़ात में सब कुछ शामिल था। जहां 'गली बॉय' से अपनी अलग पहचान बनानेवाले सिद्धांत अक्सर अपनी जड़ों पर गर्व जताते रहे हैं, वहीं मनोज तिवारी भी कई मंचों से बनारस की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते रहे हैं। ऐसे में जब दो बनारसिया लखनऊ में मिले, तो बातचीत का केंद्र भी स्वाभाविक रूप से अपनी मिट्टी और संगीत ही बना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When two stars from Uttar Pradesh met: Manoj Tiwari and Siddhant Chaturvedi special meeting made headlines.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: siddhant chaturvedi, uttar pradesh, manoj tiwari, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved