• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब 'दिल के झरोखे में' की शूटिंग के दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाए शम्मी कपूर

When Shammi Kapoor Couldn Hold Back His Tears During the Filming of Dil Ke Jharokhe Mein - Bollywood News in Hindi

मुंबई । इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में एक पुरानी यादें ताजा करने वाला एक बेहद भावुक और यादगार पल देखने को मिलेगा। शो में दिग्गज गायक मोहम्मद रफी और दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर की शानदार जोड़ी को उनके मशहूर गीत ‘दिल के झरोखे में’ के जरिए याद किया जाएगा। इस खास एपिसोड में गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर भी नजर आएंगे। यह एपिसोड आशा भोसले को समर्पित है। इस दौरान मनोज मुंतशिर ने इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में शम्मी कपूर इस गाने को फिल्माने के लिए तैयार नहीं थे। मनोज ने कहा, “जब यह गाना शम्मी जी को सुनाया गया, तो उन्होंने इसे फिल्माने से मना कर दिया था। ‘ब्रह्मचारी’ फिल्म के निर्माता रमेश सिप्पी थे और सेट पर यह खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। सभी को लगा कि शायद शम्मी जी को गाना पसंद नहीं आया।”
इसके बाद मनोज ने असली वजह भी बताई। उन्होंने कहा, “असल में बात कुछ और थी। शम्मी जी ने कहा था कि फिल्म के उस सीन में उन्हें रोना नहीं था, लेकिन शंकर–जयकिशन ने इतना भावुक गाना बना दिया था कि उन्हें डर था कि शूटिंग के दौरान वे अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने कहा था, ‘मैं खुद को जानता हूं… कृपया यह गाना बदल दीजिए।’”
मनोज मुंतशिर ने आगे बताया कि शम्मी कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि इस गाने की शूटिंग करते समय अपने आंसू रोकना उनके लिए बेहद मुश्किल था। उस भावना को सिर्फ उनका दिल ही समझ सकता था।
हाल ही में मनोज मुंतशिर ने जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग वेब सीरीज ‘चिरैया’ की भी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कला और कलम का भी समाज के प्रति उत्तरदायित्व होता है और यह सीरीज इस कसौटी पर खरी उतरती है। उन्होंने कहा था कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी अपनी सामाजिक जवाबदेही समझनी चाहिए। ‘चिरैया’ हमें एक बेहतर, ज्यादा संवेदनशील और जिम्मेदार व्यक्ति तथा समाज बनाने की प्रेरणा देती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When Shammi Kapoor Couldn Hold Back His Tears During the Filming of Dil Ke Jharokhe Mein
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dil ke jharokhe mein, shammi kapoor, indian idol, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved