• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'18 सीजन तक क्या कर रहे थे?' जब अमिताभ बच्चन ने सनी देओल से पूछा सवाल, बोले-'मैं शो से बहुत डरता था'

When Amitabh Bachchan asked Sunny Deol, What were you doing for 18 seasons, he replied, I was very scared of the show. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन शुरू होने वाला है, और इस बार शो में बॉलीवुड के दो बड़े सितारों की मौजूदगी खास होने वाली है। दरअसल, सनी देओल और आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो में पहुंचे। इसी दौरान अमिताभ बच्चन और सनी देओल के बीच हुई एक मजेदार बातचीत का प्रोमो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। प्रोमो में अमिताभ ने सनी देओल से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर अभिनेता का जवाब भी काफी दिलचस्प था। शो के प्रोमो में अमिताभ बच्चन सनी देओल से कहते नजर आ रहे हैं, "सनी, मैं आपसे कुछ पूछना चाहता हूं। यह 18वां सीजन है। आप इतने लंबे समय से क्या कर रहे थे? आप हमारे साथ क्यों नहीं आए?" अमिताभ का यह सवाल सुनकर सनी देओल मुस्कुराते हैं और जवाब देते हैं कि वह इस शो से काफी डरते थे। सनी कहते, "मैं शो से बहुत डरता था। मुझे सोचना पड़ता है।"
सनी देओल के इस जवाब पर आमिर खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ''सर, मैं तो यहां 6-7 बार आ चुका हूं।'' आमिर की बात सुनकर सनी देओल भी तुरंत जवाब देते हैं। वह कहते हैं, ''ये सोचता नहीं है, मैं सोचता हूं।'' दोनों सितारों के बीच इस बातचीत को सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कुराते नजर आते हैं।
इस प्रोमो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने कैप्शन में लिखा, ''कंप्यूटर जी, इस मजेदार बातचीत और इस यादगार पल को लॉक करें!''
दरअसल, सनी देओल और आमिर खान 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर पहुंचे। यह फिल्म 1947 में भारत के विभाजन के दौर की कहानी पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी बंटवारे के दौरान होने वाली हिंसा, डर और जबरन पलायन से पूरी तरह बदल जाती है। ऐसे समय में परिवार के सामने अपने रिश्तों और जिंदगी को बचाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है।
'बंटवारा 1947' इसलिए भी खास है क्योंकि यह प्रीति जिंटा की करीब आठ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। फिल्म को मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नइ वेख्या, ओ जम्या ई नइ' का सिनेमाई रूपांतरण बताया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When Amitabh Bachchan asked Sunny Deol, What were you doing for 18 seasons, he replied, I was very scared of the show.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan, sunny deol, kaun banega crorepati, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved