• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब क्लैश बना खास! जान्हवी कपूर ने मजाकिया अंदाज में वरुण को दी चुनौती तो एक्टर ने जीत लिया दिल

When a Clash Turned Special! Janhvi Kapoor Playfully Challenges Varun, and the Actor Wins Hearts - Bollywood News in Hindi

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर दो फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है, लेकिन इस बार जून का महीना कुछ खास होने वाला है। दरअसल, 4 जून को जहां जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' रिलीज होगी, तो वरुण की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होगी। दोनों के बीच इस बार बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। जान्हवी ने इंस्टाग्राम में मजेदार अंदाज में इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को दर्शाया। उन्होंने एक शानदार ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने वरुण की फिल्म का वाओ ऐड किया।
इस वीडियो के साथ जान्हवी ने मजाकिया अंदाज में वरुण धवन को टैग करते हुए लिखा, "लगता है हम टकरा रहे हैं वरुण धवन।"
वरुण धवन ने भी जान्हवी को बहुत ही प्यारा जवाब दिया। उन्होंने जान्हवी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ओह माय गॉड, तुम्हारे साथ कभी कोई क्लैश नहीं होता, तुम इस वीडियो में कमाल लग रही हो।"
इसी के साथ ही वरुण ने जान्हवी का वीडियो अपनी स्टोरी पर रि-शेयर भी किया। उन्होंने बड़े ही दिलकश अंदाज में लिखा, "तुम्हारे साथ तो बस प्यार भरी टक्कर है जान्हवी। तुम 'पेडी' में बहुत अच्छी लग रही हो। अपनी दोस्त को बड़े पर्दे पर देखने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।"
रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, यश की फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के मेकर्स द्वारा यह घोषणा किए जाने के बाद कि यह ड्रामा 4 जून को रिलीज होगा, मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को 12 जून तक आगे बढ़ाने का फैसला किया था। फिर भी, फिल्म की रिलीज डेट बाद में बदलकर 22 मई कर दी गई थी, लेकिन अब आखिरकार यह 5 जून को, अपनी मूल रिलीज डेट पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत एक आगामी बॉलीवुड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When a Clash Turned Special! Janhvi Kapoor Playfully Challenges Varun, and the Actor Wins Hearts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: janhvi kapoor, entertainment world, entertainment, peddi, hai jawani toh ishq hona hai, varun dhawan, mrunal thakur, pooja hegde, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved