• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शूटिंग के समय सनी देओल को किस चीज से लगता है सबसे ज्यादा डर?

What does Sunny Deol fear the most during filming? - Bollywood News in Hindi

मुंबई । 'बेताब' फिल्म से अमृता सिंह के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले अभिनेता सनी देओल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बॉर्डर-2' को लेकर छाए हैं। फिल्म को सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक में बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन इसी बीच अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्हें फिल्मों की शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल काम क्या लगता है। अभिनेता ने यह तक कहा कि उन्हें इस काम की वजह से बुखार भी आ जाता है। सनी देओल ने 'बॉर्डर-2' की शूटिंग की एक क्लिप शेयर की है जिसमें बारिश की वजह से सभी लोग एक साथ बैठे दिख रहे हैं। बारिश हो रही थी और डायरेक्टर अनुराग जानना चाहते थे कि अभिनेता को शूटिंग के लिहाज से किस गाने को शूट करने में ज्यादा मुश्किल हुई थी। वीडियो में सनी देओल हंसते हुए जवाब देते हैं कि "सारे गानों की शूटिंग के दौरान मुश्किल हुई, जिस गाने में डांस था, वो गाना करना मेरे लिए हमेशा मुश्किल रहा है। गाने की शूटिंग के दौरान तो मैं शूटिंग पर जाता ही नहीं था, एक दिन खुद को समझाने में लगता था और कभी-कभी बुखार भी आ जाता था लेकिन आखिर में जैसे-तैसे करना ही पड़ता था।" अभिनेता की बात सुनकर सभी लोग हंस पड़ते हैं।
ये बात तो सभी जानते हैं कि सनी देओल से डांस कराना सबसे मुश्किल काम है। इंडस्ट्री के कई कोरियोग्राफर खुलासा कर चुके हैं कि अभिनेता को गानों पर नचाना बहुत मुश्किल है। सनी ने खुद माना है कि डांस के मामले में वे बहुत शर्मीले हैं। श्रीदेवी के साथ फिल्म 'चालबाज' में अभिनेता के लिए डांस करना बहुत मुश्किल रहा था। अभिनेता का कहना था कि श्रीदेवी बहुत अच्छी डांसर हैं और उनके सामने डांस करना असहज महसूस कराता है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वे 2 घंटे तक सेट से गायब रहे थे और बहुत समझाने के बाद उन्होंने श्रीदेवी के साथ रोमांटिक गाना करने के लिए 'हां' की थी।
सोशल मीडिया पर भी अभिनेता के डांस स्टेप्स पर मीम बनते हैं। अभिनेता का आइकॉनिक सॉन्ग 'यारा ओ यारा' का हुक स्टेप आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होता है। उनके दूसरे गाने 'मेरा दिल ले गई ओ कम्मो किधर' में ही अभिनेता के डांसिंग स्किल्स का खूब मजाक बनाया जाता है। यूजर्स का कहना है कि ऐसा लगता है कि वे डांस नहीं बल्कि जिम में वर्कआउट कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-What does Sunny Deol fear the most during filming?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunny deol, filming, actor sunny deol, border-2, betaab, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved