• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज, 'आलू लेलो, कांदे लेलो' के साथ लौटे अक्षय कुमार

Welcome to the Jungle Title Track Released: Akshay Kumar Returns with Aloo Lelo, Kande Lelo - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उस्ताह बना हुआ था। सोमवार को मेकर्स ने इसका धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा। 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।" फिल्म के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक को बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। गाने में 'वेलकम' का म्यूजिक इस्तेमाल करने के साथ-साथ कुछ मशहूर डायलॉग भी शामिल किए गए हैं। टाइटल ट्रैक की शुरुआत में ही अक्षय, नाना पाटेकर के मशहूर डायलॉग को दोहराते नजर आते हैं, "आलू लेलो, कांदे लेलो..."। इसके अलावा, गाने के आखिर में अक्षय का एक और बेहद लोकप्रिय डायलॉग 'मिरेकल-मिरेकल' भी सुनाई देता है।
वहीं, गाने ने सभी स्टार्स के बीच केमेस्ट्री सभी को गुदगुदा रही है। इसमें जॉनी लिवर और नाना पाटेकर की नोक-झोक देखने को मिलती है। वहीं, रवीना और सुनील शेट्टी का खास अंदाज इसे और भी ज्यादा मजेदार बना रहा है।
गाना दिखने में जितना शानदार और ग्रैंड है, उतना ही इसे सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यह टाइटल ट्रैक सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इससे पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया था, जिसने दर्शकों को नोस्टेल्जिया का एहसास कराया था।
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने आइकॉनिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Welcome to the Jungle Title Track Released: Akshay Kumar Returns with Aloo Lelo, Kande Lelo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akshay kumar, welcome to the jungle title track released, welcome to the jungle, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved