• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक-दूसरे से मिलने के लिए हमें टाइम निकालना पड़ता है, रणवीर से मिलकर अच्छा लगता है

We have to take out time to meet each other, it feels good to meet Ranveer - Bollywood News in Hindi

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की गिनती इंडस्ट्री के पावर कपल में की जाती हैं। इनकी जोड़ी को ‘दीपवीर’ के नाम से जाना जाता है। हाल ही में कपल करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के पहले एपिसोड में नजर आए थे। इसके बाद से दोनों खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब दीपिका ने अपने पति रणवीर को लेकर खुलकर बातचीत की है। दीपिका ने बताया है कि कैसे उन्हें और रणवीर को साथ में समय बिताने के लिए उन्हें शेड्यूलिंग करनी पड़ती है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह दोनों एक ही शहर में रहने के बाद भी के दूसरे के साथ समय नहीं बिता पाते हैं। साथ रहने के लिए शेड्यूलिंग करनी पड़ती है
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में वॉग को दिए इंटरव्यू में बताया कि रणवीर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना मेरे लिए बहुत ज्यादा अहम है। इसे पॉसिबल बनाने के लिए हम पूरी मेहनत करते हैं। हमारा काम ही ऐसा है कि हमें एक दूसरे के लिए समय निकालना पड़ता है। हम दोनों में से कोई महीनों तक ट्रैवलिंग ही करते रह जाता है। कभी रणवीर लेट नाइट आते हैं तो कभी मुझे सुबह जल्दी निकलना पड़ता है। ऐसा कई बार होता है जब हम एक ही शहर में होते हैं, लेकिन एक-दूसरे के साथ समय ही नहीं बिता पाते। एक-दूसरे को टाइम ही नहीं दे पाते। हमें ज्यादा वक्त नहीं चाहिए होता है, लेकिन इतना तो चाहिए जितने में हम अपना दुख-सुख बांट सकें। बहुत अच्छा लगता है, जब हम दोनों एक-दूसरे के साथ होते हैं। सिर्फ रणवीर के साथ ही नहीं बल्कि मुझे पूरे परिवार के साथ समय बिताना पसंद है।
संघर्ष के दिनों को किया याद
वहीं दीपिका ने अपने स्ट्रगल के दिनों को भी याद करते हुए कहा कि जब मैं शहर में नई आई थीं तब मैं अपने बैग को लेकर इधर-उधर भटकती रहती थीं। कई बार तो पूरा दिन कैब में ही निकल जाता था और मैं कैब में ही सो जाती थी। मेरी मां को बस यही चिंता रहती थी कि मैं ठीक ठाक घर पर पहुंच जाऊं। मैंने जो भी किया अपने दम पर ही किया।
दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट
वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में शाहरुख खान के साथ जवान में नजर आई थीं। अब वह साउथ के सुपरस्टार प्रभास संग फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन संग नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We have to take out time to meet each other, it feels good to meet Ranveer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: we have to take out time to meet each other, it feels good to meet ranveer deepika padukaun, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved