• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देखने को मिल सकता है सत्यप्रेम की कथा का सीक्वल, कभी ना मत कहो

We can see the sequel of Satyaprem Katha, never say no - Bollywood News in Hindi

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ पिछले साल प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था, जिसकी बदौलत इसने न सिर्फ अपनी लागत वसूलने में कामयाबी पायी अपितु निर्माता और वितरकों को मुनाफा भी हुआ। इस फिल्म से पहले कार्तिक और कियारा ‘भूल भुलैया 2’ में भी साथ काम कर चुके थे। उनकी केमेस्ट्री सबको अच्छी लगी। यह जोड़ी ‘सत्यप्रेम की कथा’ के सीक्वल में दोबारा दिखाई दे सकती है। फिल्म की प्रोड्यूसर शरीन मंत्री ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्मों के कई पहलुओं पर चर्चा की और ‘सत्यप्रेम की कथा 2’ के बारे में भी बात की। शरीन ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि आप जानते हैं कि हमने हमेशा उन प्रोजेक्ट का सपोर्ट करने में विश्वास किया है जिनके पीछे एक सोच होती है। लेकिन हम हर प्रकार की स्टाइल के साथ एक्सपेरीमेंट कर रहे हैं, जिनके लिए एक ऑडियंस है। चाहे वो कॉमेडी हो, ड्रामा हो, एक्शन हो - सब कुछ। ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ और ‘लॉस्ट’ के अलावा हमने एक मराठी बायोग्राफी फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ बनाई है। साथ ही एक वेब शो प्रोड्यूस किया है जो सनी लियोन की असल जिंदगी पर आधारित है।

कंटेंट हमारे लिए हमेशा किंग है और रहेगा। मैं उस स्टाइल को देखते हुए बड़ी हुई हूं, वास्तव में इसका आनंद लेती हूं, और मुझे पता है कि दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा अभी भी एक अच्छी, भरोसेमंद लव स्टोरी का लुत्फ उठाता है। हमारे पास पाइपलाइन में कुछ रोमांटिक स्क्रिप्ट हैं और मैं अच्छे समय में उनके बारे में खुलासा करूंगी।


शरीन ने ‘सत्यप्रेम की कथा 2’ को लेकर कहा कि ठीक है, इसकी गुंजाइश है, लेकिन फिलहाल हमारे पास पार्ट 2 के बारे में कोई आइडिया नहीं है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, कभी ना मत कहो। उल्लेखनीय है कि कार्तिक की अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ है, जो 14 जून को रिलीज होगी। इसके बाद कार्तिक फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के साथ एक और फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसे विशाल भारद्वाज निर्देशित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We can see the sequel of Satyaprem Katha, never say no
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: we can see the sequel of satyaprem katha, never say no, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved