• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमारे बीच हमेशा निर्देशक और अभिनेत्री का रिश्ता रहा-जीनत अमान

We always had a director-actress relationship: Zeenat Aman - Bollywood News in Hindi

अपने समय की ख्यातनाम अभिनेत्रियों में शामिल रही जीनत अमान ने हाल ही में इस बात से स्पष्ट इंकार कर दिया है कि उनका कभी राजकपूर के साथ अफेयर था। गौरतलब है कि एक दौर में जीनत अमान और हिन्दी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले फिल्ममेकर राज कपूर के अफेयर के चर्चे बेहद सुर्खियों में रहे हैं। उनके इस अफेयर का जिक्र दिवंगत निर्माता निर्देशक अभिनेता देवआनन्द ने अपनी ऑटोबायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ में किया है। हालांकि, अब सालों बाद जीनत अमान ने खुद इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए राज कपूर के साथ रिश्तों से इनकार कर दिया है। साथ ही जीनत ने दावा किया कि देव आनंद से अपनी किताब में उनके और राज कपूर के रिश्ते के बारे जो भी लिखा है वो गलत है। एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया 2023 शिखर सम्मेलन में जब जीनत से राज कपूर के साथ उनके रिश्तों पर सवाल किया गया, तो इस पर उन्होंने कहा- राज ने मुझे सत्यम शिवम सुंदरम के लिए साइन किया था और मैं वहां उनकी हिरोइन के रूप में गई थी। उनके साथ मेरा कभी भी कोई रिश्ता नहीं रहा। न ही इससे पहले और न ही बाद में। हमारे बीच हमेशा एक डायरेक्टर और एक एक्ट्रेस का रिश्ता रहा। जीनत ने आगे कहा- वो अपने काम के प्रति जुनूनी थे और मैं भी उनके काम के प्रति जुनूनी थी, लेकिन उन्होंने मुझसे कभी भी नहीं पूछा कि तुमने सफेद क्यों नहीं पहना? असल में अगर आप देखें तो मैंने कभी भी उनके सेट या पार्टियों में सफेद कपड़े नहीं पहने हैं। पूरे सम्मान के साथ एक कहानी को दिलचस्प दिखाने के लिए उसमें कुछ जुमले डाल दिए जाते हैं।
देव आनंद ने अपनी किताब में लिखा है कि वो जीनत को प्रपोज करना चाहते थे, लेकिन उनके बीच राज कपूर आ गए।
देव आनंद के बारे में बात करते हुए जीनत ने कहा- मुझे देव आनंद साहब के नजरिए के बारे में नहीं पता है। लेकिन मैं हक से कहती हूं कि वो बिल्कुल गलत थे। मैं अपनी किताब में जरूर लिखूंगी। मैं देव साहब का सम्मान करती हूं, लेकिन ये सही नहीं था।
ज्ञातव्य है कि 2007 में देव आनंद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ में लिखा था कि उन्हें 1971 की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के दौरान जीनत से प्यार हो गया था, लेकिन फिर राज कपूर ने उन्हें सत्यम शिवम सुंदरम ऑफर कर दी और उनके करीब आ गए। देव आनंद ने अपनी किताब में लिखा था कि वो जीतन को प्रपोज करने वाले थे, लेकिन जब वो वहां पर पहुंचे तो राज कपूर उनके साथ थे, इसलिए उन्होंने जीनत को फिर प्रपोज नहीं किया और वहां से चले आए। हालांकि अब जीनत ने खुद राज के अफेयर की बातों से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We always had a director-actress relationship: Zeenat Aman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: we always had a director-actress relationship zeenat aman, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved