मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकी है। 54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां श्रीदेवी की हार्ट अटैक से तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। श्रीदेवी के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राजनीतिक हस्तियों से लेकर पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। हर कोई अपने तरीके से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसी बीच सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के अंतिम जन्मदिन का वीडिया खूब वायरल हो रहा है। श्रीदेवी अपना 54वां जन्मदिन मनाने के बाद जब पति बोनी कपूर और बच्चों के साथ घर के लिए निकलीं तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान श्रीदेवी काफी खुश नजर आ रही थीं, लेकिन कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि श्रीदेवी ने शराब का सेवन कर रखा था। वीडियो में बोनी कपूर श्रीदेवी का हाथ पकडक़र उन्हें गाड़ी में बैठाते दिखते हैं।
करीब सवा 2 मिनट के इस वीडियो में सबसे पहले श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर दिखाई देती हैं। इसके बाद बोनी कपूर श्रीदेवी और अपनी एक और बेटी खुशी को लेकर बाहर निकलते हैं। मीडिया को देख पहले तो सभी पीछे हटते हैं, लेकिन फिर वे संभलते हुए आगे बढ़ जाते है। वीडियो में बोनी कपूर श्रीदेवी का हाथ पकडक़र उन्हें गाड़ी में बैठाते दिख रहे है।
चमकीला की पहली पत्नी बोली, अमरजोत को नहीं आती थी रोटी बनाना
प्रदर्शन पूर्व पुष्पा: द रूल ने कमाये 500 करोड़, नेटफ्लिक्स ने लिए डिजिटल राइट्स
आगामी वर्ष अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा द फैमिली मैन का तीसरा सीजन
Daily Horoscope