• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिल्म 'दिलदार से दिल लागल' में अलग अंदाज में दिखेगी विशाल,तनुश्री की जोड़ी

Vishal, Tanushree pair will be seen in a different style in the movie Dildar Se Dil Lagal - Bollywood News in Hindi

पटना/मुंबई। भोजपुरी फिल्म 'हथियार', 'ले आइब दुल्हनिया पाकिस्तान से', जैसी हिट फिल्मो में नजर आने वाले एक्शन हीरो विशाल सिंह अब जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आयेंगे। विशाल सिंह और तनुश्री चटर्जी आने वाली फिल्म 'दिलदार से दिल लागल' में एक साथ नजर आएंगें। संस्कृति फिल्मस क्रिएशन के बैनर तले बनी रोमांटिक और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में यह जोडी अलग अंदाज में नजर आने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक विशाल यादव ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है। इस फिल्म में कुल 8 गाने है।
इस फिल्म के निमार्ता गौरव कुमार व जी शर्मा हैं जबकि फिल्म के संगीतकार ओम झा, लेखक त्रिलोक गाजीपुरी, कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर नजीर हुसैन और ड्रेस डिजाइनर विद्या मॉर्या है।
फिल्म में विशाल सिंह और तनुश्री चटर्जी के अलावा गोपाल राय, रत्नेश बर्नवाल, अयाज खान, मनोज टाईगर, राज प्रेमी, सोनिया मिश्रा, रीना राज भी शानदार किरदार में नजर आएंगें।
यादव ने कहा कि इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को रखा गया है जो दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ दर्जनों भोजपुरी की सुपर हिट फिल्मों में काम कर चुकी। दर्शकों को आम्रपाली दूबे भी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखेंगी, जो ऑडिएंस के लिए एक सरप्राइज पैकेज होगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vishal, Tanushree pair will be seen in a different style in the movie Dildar Se Dil Lagal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dildar se dil lagal, tanushree chatterjee, vishal singh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved